शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा ने कसी कमर,बूथवार रणनीति तैयार 2690 शिक्षक मतदाताओं को साधने में जुटी भाजपा, कार्यकर्ताओं को 20-20 वोटरों की जिम्मेदारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा ने कसी कमर,बूथवार रणनीति तैयार 2690 शिक्षक मतदाताओं को साधने में जुटी भाजपा, कार्यकर्ताओं को 20-20 वोटरों की जिम्मेदारी
20 और 21अक्टूबर को घर-घर पहुंचेंगी वोटर पर्चियां,11 पोलिंग स्टेशन प्रमुख तैनात
सुलतानपुर।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने संपर्क अभियान तेज कर दिया है। जिले के सभी 2690 शिक्षक मतदाताओं तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं को 20-20 वोटरों से संपर्क करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 20 और 21 अक्टूबर को मतदाताओं तक वोटर पर्चियां भी पहुंचाई जाएंगी।
शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह और शिक्षक एमएलसी चुनाव के जिला सह-संयोजक आनंद द्विवेदी की मौजूदगी में सुलतानपुर विधानसभा संचालन व समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए बूथवार रणनीति बनाई गई। चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 11 पोलिंग स्टेशन प्रमुख नियुक्त किए गए हैं।
भाजपा मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिले में कुल 2690 वोटर हैं। जिसमें सुलतानपुर विधानसभा के 868, इसौली के 255, सदर के 401, कादीपुर के 937 और लंभुआ के 229 शिक्षक मतदाता हैं।पार्टी का लक्ष्य बूथ स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रत्येक मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करना है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रीति प्रकाश, उपमा जायसवाल, अखिलेश जायसवाल,रामेंद्र प्रताप सिंह,डॉ वीपी सिंह, संजय सोमवंशी, अमित सिंह,आनंद दुबे निर्माण, प्रदीप शुक्ल, शिव शंकर सरोज, मनोज श्रीवास्तव, दिनेश चौरसिया,सुमन राव कोरी,रचना अग्रवाल,कंचन कोरी, संजय उपाध्याय, राहुल भान मिश्रा, अतुल कुमार सिंह, डिंपल सिंह,रीना जायसवाल, सूर्य नारायन पांडेय,प्रदीप शर्मा,सोहनलाल निषाद,राम चरित पांडे, सुभाष वर्मा, सौरभ पांडे मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उदयपुर, 17 अक्टूबर। विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शनिवार को उदयपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहे। बांसवाड़ा त्रिपुरा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsउदयपुर, 17 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा रविवार को उदयपुर के अल्पप्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ की पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ सुनीता दहिया ने कांठ और छजलैट थाने की महिला सुरक्षा टीम (एमएसटी) के…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ-उमरी मार्ग पर मदरसे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बिजली कर्मी की मौत…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर छजलैट में बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजय दशमी का त्योहार मनाते…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।