अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बेचने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रेवाड़ी ( सुरेश सिहाग)। चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला बांस सिताबराय रेवाड़ी निवासी संदीप उर्फ चुसु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.87 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बरामद किया है।
जांचकर्ता ने बताया की गत 20 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी की मोहल्ला बांस सिताबराय रेवाड़ी निवासी संदीप उर्फ चुसु अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का काम करता है। जो वह अभी सुभाष पार्क रेवाड़ी में नशीला पदार्थ स्मैक बेचने के लिये आया हुआ है। जिस सूचना पर पुलिस ने तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संदीप उर्फ चुसु निवासी मोहल्ला बांस सिताबराय रेवाड़ी बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 4.87 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी संदीप उर्फ चुसु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक मजबूती और सरकार तथा संगठन के बीच बेहतर…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली आपूर्ति का लाइसेंस दिए…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana पानीपत के सिवाह गांव में शराब पार्टी के दौरान दो बचपन के…
पूरी खबर पढ़ें →
उपासना यादव आज जींद पहुंची और उन्होंने जींद के नये SP का पदभार संभाला। इस मौके पर उनको…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के घरौंडा ब्लॉक मे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ ने आज CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोट…
पूरी खबर पढ़ें →
HPSC के चेयरमैन अलोक वर्मा का कार्यकाल समाप्त हो गया है, अपने कार्यकाल के दौरान वह युवाओं को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।