Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए बारामुड़ी खटाल में ‘नाइट ब्लड सर्वे’ का शुभारंभ

23 Oct 2026, 09:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए बारामुड़ी खटाल में 'नाइट ब्लड सर्वे' का शुभारंभ - धनबाद, झारखंड

जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
23 अक्टूबर 2026

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत धनबाद सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिशनपुर के सेंटिनल साइट 'बारामुड़ी खटाल' में नाइट ब्लड सर्वे का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि सह प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार प्रसाद द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार प्रसाद ने जनसमूह व स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर व दिव्यांगता उत्पन्न करने वाली बीमारी है, लेकिन समय पर जांच और दवा सेवन से इससे पूरी तरह बचा जा सकता है। बताया कि फाइलेरिया के परजीवी (माइक्रोफाइलेरिया) रात के समय (विशेषकर रात 8:30 बजे से 12:00 बजे के बीच) ही परिधीय रक्त में अधिक सक्रिय होते हैं, इसलिए यह जांच रात्रि में की जाती है। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में फाइलेरिया के संक्रमण दर का सटीक आकलन करना है।

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने सर्वे की तकनीकी प्रक्रिया और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार सावधानीपूर्वक रक्त नमूने संकलित करने के निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनीता चौधरी ने क्षेत्रीय निवासियों से जांच दल का सहयोग करने और बिना किसी झिझक के रक्त परीक्षण कराने की अपील की।

मौके पर जिला वीबीडी कंसलटेंट श्री रमेश कुमार सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी मो. खालिद, सीएचओ, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम, एसएफडब्ल्यू, एफडब्ल्यू, सहिया साथी, सहिया दीदियां एवं स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें आगामी दिनों में चिन्हित स्थलों पर रात के समय रक्त पट्टिकाएं तैयार कर जांच का कार्य जारी रखेंगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa23 Oct

ग्राम उसका कला चौबेहिह में सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन संपन्न, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल

ग्राम उसका कला चौबेहिह में सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन संपन्न, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
कबरई_बांध महोबा : 17 साल से अधूरा है मुआवजा, डूब क्षेत्र में आए ‘गंज’ गांव के किसानों का कलेक्ट्रेट पर हल्लाबोल
Mahoba23 Oct

कबरई_बांध महोबा : 17 साल से अधूरा है मुआवजा, डूब क्षेत्र में आए ‘गंज’ गांव के किसानों का कलेक्ट्रेट पर हल्लाबोल

महोबा: साल 2009 में शुरू हुई अर्जुन सहायक परियोजना के तहत कबरई बांध के उच्चीकरण ने गंज गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
उमरिया जिले के घुनघुटी मोर्चा फाटक के पास सड़क हादसा, ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी कार
Umaria23 Oct

उमरिया जिले के घुनघुटी मोर्चा फाटक के पास सड़क हादसा, ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी कार

Writing उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट उमरिया, घुनघुटी। घुनघुटी क्षेत्र में मोर्चा फाटक के पास लगभग…

पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी पुलिस का ‘साइबर सुरक्षा माह’ अभियान लगातार जारी -व्हाट्सएप हैकिंग और ‘अकाउंट टेकओवर’ के खिलाफ थाना रोहड़ाई पुलिस ने 150 विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Indore23 Oct

शव के टुकड़े बिखरे, इनमें दो भाई और मौसेरी बहन; चक्काजाम के कारण बस नहीं आई थी |

धार जिले के पीथमपुर में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार तीन बच्चों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!