Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश बैजनाथ मंदिर के पास चलती बोलेरो बनी आग का गोला, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान आगर मालवा में शुक्रवार रात बड़ा हादसा टला, देखते ही देखत

24 Oct 2026, 12:15 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश बैजनाथ मंदिर के पास चलती बोलेरो बनी आग का गोला, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान आगर मालवा में शुक्रवार रात बड़ा हादसा टला, देखते ही देखत - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर मालवा। जिले में शुक्रवार रात बैजनाथ मंदिर के समीप कसाई देहरिया मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर दौड़ती एक बोलेरो अचानक आग की लपटों से घिर गई। वाहन में चार लोग सवार थे। आग लगते ही उनमें हड़कंप मच गया, लेकिन सूझबूझ दिखाते हुए चारों ने तत्काल वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित दूरी बना ली। इस तरह चारों लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। सड़क पर धू-धू कर जलती बोलेरो को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग की ऊंची लपटों और धुएं के कारण घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और बोलेरो जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी नागेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहन को भी बुलाया गया, लेकिन दमकल के पहुंचने तक बोलेरो पूरी तरह जल चुकी थी।

राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, चलती गाड़ी में अचानक आग लगने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नशामुक्त भारत और विकसित राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर
Jhalawar24 Oct

नशामुक्त भारत और विकसित राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर

खानपुर। मेरा युवा भारत (माय भारत), झालावाड़ के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय महाविद्यालय खानपुर में ब्लॉक स्तरीय…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa24 Oct

श्री बंशीधर नगर। अनुमंडल अस्पताल श्री बंशीधर नगर ओटी और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध, फिर भी एक साल से नहीं हुआ सिजेरियन ऑपरेशन!

ओटी और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध, फिर भी एक साल से नहीं हुआ सिजेरियन ऑपरेशन! 216 गर्भवती महिलाओं को…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार! जेवरात का बड़ा जखीरा बरामद,
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Oct

सहारनपुर में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार! जेवरात का बड़ा जखीरा बरामद,

🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार! जेवरात का बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर में मंडी पुलिस के साथ कथित बदसलूकी! मोबाइल छीनने और दरोगा से अभद्रता का आरोप, महिलाओं समेत कई लोग हिरासत में लिए जाने की सूचना
शिक्षक एमएलसी में 100 में से 78 प्रतिशत मतदान, स्नातक एमएलसी के लिए 897 में से 402 मतदाताओं ने डाले वोट; 27 अक्टूबर को आएगा परिणाम
Kheri24 Oct

शिक्षक एमएलसी में 100 में से 78 प्रतिशत मतदान, स्नातक एमएलसी के लिए 897 में से 402 मतदाताओं ने डाले वोट; 27 अक्टूबर को आएगा परिणाम

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक एमएलसी के चुनाव विकासखंड बांकेगंज मुख्यालय…

पूरी खबर पढ़ें →
गांव को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए पंचायत की स्वच्छता समिति ने बनाया प्लास्टिक बैंक…
Basti24 Oct

गांव को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए पंचायत की स्वच्छता समिति ने बनाया प्लास्टिक बैंक…

बस्ती गांव को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत शेखपुरा में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!