Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मां बगलामुखी देवी लोक के 85.40 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन, नलखेड़ा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कलेक्टर डॉ. मीन

25 Oct 2026, 10:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मां बगलामुखी देवी लोक के 85.40 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन, नलखेड़ा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कलेक्टर डॉ. मीन - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 25 अक्टूबर। मां बगलामुखी की नगरी नलखेड़ा में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री 26 अक्टूबर को दोपहर में नलखेड़ा पहुंचकर मां बगलामुखी देवी लोक के अंतर्गत 85.40 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर रविवार सुबह कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को समय-सीमा में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

*पंडाल से पार्किंग तक व्यवस्थाओं की पड़ताल*

कलेक्टर ने मंदिर परिसर के समीप प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर सभा पंडाल, मंच निर्माण, भूमिपूजन की तैयारियों, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाने और महिला-पुरुषों की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, साफ-सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति, अस्थायी शौचालय तथा आमजन के प्रवेश और निकासी की सुगम व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्ग का समतलीकरण कराने और पार्किंग स्थल पर भी आवश्यक सफाई एवं समतलीकरण के निर्देश दिए।

*सुरक्षा और यातायात पर विशेष फोकस*

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राहियों और ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर ने सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक और पार्किंग सहित प्रमुख स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा पॉइंट चिह्नित कर कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

कलेक्टर ने नलखेड़ा नगर पालिका कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर तैयारियों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी उन्हें सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करें और कार्यक्रम में आने वाले हितग्राहियों एवं ग्रामीणों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ बी.एस. सोलंकी, एसडीएम कमल मंडलोई, देव कुंवर सोलंकी, एसडीओपी देवनारायण यादव, तहसीलदार प्रियांक श्रीवास्तव, सीएमओ मिनी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अब नलखेड़ा में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मां बगलामुखी देवी लोक के विकास कार्यों का भूमिपूजन क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Dhar25 Oct

नरवाई प्रबंधन हेतु स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

धार, ( सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड)25 अक्टूबर 2026। कृषि अभियांत्रिकी विभाग, जिला धार द्वारा किसानों से अपील की…

पूरी खबर पढ़ें →
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर बदनावर में आस-पड़ोस युवा संसद का सफल आयोजन हुआ
Dhar25 Oct

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर बदनावर में आस-पड़ोस युवा संसद का सफल आयोजन हुआ

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 25 अक्टूबर 2026। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा…

पूरी खबर पढ़ें →
पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी के समाधि स्थल एवं आश्रम का कलेक्टर ने किया अवलोकन माघ मेले में आज भी हजारों अनुयायी पहुंचकर करते हैं श्रद्धांजलि अर्पित माता
Surajpur25 Oct

पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी के समाधि स्थल एवं आश्रम का कलेक्टर ने किया अवलोकन माघ मेले में आज भी हजारों अनुयायी पहुंचकर करते हैं श्रद्धांजलि अर्पित माता

अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गोविंदपुर (रजमेलान) पहुंचकर ऐतिहासिक एवं सामाजिक…

पूरी खबर पढ़ें →
जल संरक्षण अभियान के लिए विशाल कुमार मारू सम्मानित, जताया आभार
Dhar25 Oct

जल संरक्षण अभियान के लिए विशाल कुमार मारू सम्मानित, जताया आभार

जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट। सरदारपुर। लाबरिया क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता लाने एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने आमजन को AI Voice एवं Deepfake Scam से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि साइबर अपराधी अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के तहत चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के अंतर्गत थाना मॉडल टाउन तथा चौकी गोकुल गेट
error: Content is protected !!