शाजापुर/आगर-मालवा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का 25 अक्टूबर को शाजापुर आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में आगर-मालवा जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।
यात्रा के स्वागत के लिए आगर जिले से पहुंचे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में पूर्व जनपद अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद पालीवाल, प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बसंत भाटिया, नितिन गर्ग, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवकरण गुर्जर, बंसी पाटीदार, गौरीशंकर सूर्यवंशी और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुडबेली, नितिन पालीवाल, राधेश्याम भालोत, सजन सिंह कलारिया, रेवती अंबावतीया, लोकेंद्र सिंह अरोलिया, अर्जुन सिंह राठौर, अमित अजमेरा, युसूफ बोहरा, इरशाद, नागुसिंह गुर्जर, जयसिंह गुरसिया, चंदर सिंह देहरिपाल और गबरुद्दीन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवराज ठाकुर के साथ पप्पू लाला, सुरेश पाटीदार, नट्टू बना, नूतन यादव, गजेंद्र सिंह, पवन कारपेंटर, वाहिद मेव, लवराज सिंहराणा, सन्नी राणा, युवराज सिंह, हुकुम सिंह, आशिक काजी, भेरू सिंह यादव, बहादुर, अंकित अंबावतीया, आशा सेठी, लीला बाई, चैन सिंह, दशरथ बन्ना, नरेंद्र सिंह और हेमराज सहित आगर जिले के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
आगर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की मौजूदगी ने यात्रा के स्वागत कार्यक्रम को खास बना दिया। इस दौरान पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यात्रा का स्वागत किया।