Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gadchiroli

6 लाख का बिल निकालने के लिए मांगी 12 हजार की रिश्वत, ACB ने कार्यकारी अभियंता को रंगे हाथों दबोचा, चपरासी भी गिरफ्तार

28 Oct 2026, 08:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
6 लाख का बिल निकालने के लिए मांगी 12 हजार की रिश्वत, ACB ने कार्यकारी अभियंता को रंगे हाथों दबोचा, शिपाई भी गिरफ्तार - गडचिरोली, महाराष्ट्र

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
सरकारी काम का बिल पास कराने के लिए भी रिश्वत देनी पड़ती है क्या? इस सवाल को फिर से जिंदा करने वाली घटना गडचिरोली जिला परिषद में सामने आई है।

लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग (ACB) ने मंगलवार, 28 अक्टूबर को जिला परिषद के बांधकाम विभाग के कार्यकारी अभियंता  नितीन बारहाते को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में शिपाई ईश्वर निसार को भी अटक किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे जिला परिषद के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

2% कमीशन का खेल

मिली जानकारी के अनुसार, जिला परिषद के बांधकाम विभाग के तहत एक ठेकेदार का 6 लाख रुपये का बिल लंबे समय से लंबित था। इस बिल को निकालने के लिए 2% के हिसाब से 12 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।

परेशान ठेकेदार ने इस रिश्वतखोरी की शिकायत ACB के पास की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB ने जिला परिषद परिसर में ही जाल बिछाया।

चपरासी के हाथ से ली जा रही थी रिश्वत

मंगलवार दोपहर को की गई इस ट्रैप कार्रवाई के दौरान सामने आया कि शिपाई ईश्वर निसार के माध्यम से रिश्वत की रकम स्वीकार की जा रही थी। रकम लेते ही ACB की टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया। यह पूरी कार्रवाई ACB के उपअधीक्षक विक्रांत सगणे के नेतृत्व में की गई।

दक्षता जागरूकता सप्ताह में ही हुआ भ्रष्टाचार का भंडाफोड़

खास बात यह है कि राज्य में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच ACB की ओर से दक्षता जनजागृती सप्ताह मनाया जा रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण चल रहा है, उसी दौरान जिला परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी का रिश्वत लेते पकड़ा जाना प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

ACB ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur28 Oct

केंद्र सरकार ने शासकीय कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की है।

प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार ने शासकीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur28 Oct

नागपुर शहर के प्रमुख बाजारों,व्यापारिक परिसरों में मालवाहक वाहनों का प्रवेश दोपहर 2बजे से रात 8बजे तक प्रतिबंध

नागपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सही और सुरक्षित तरीके से बनाए रखने और यातायात जाम की परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur28 Oct

आय प्रमाण पत्र बनवाने के अब अपने परिवार की कुल आय भी बताना ज़रूरी

महाराष्ट्र प्रदेश ." आपके सरकार" पोर्टल से आय प्रमाण पत्र या अन्य कोई भी सरकारी प्रमाण पत्र प्राप्त…

पूरी खबर पढ़ें →
न्यायालय के आदेश पर आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 10 मुकदमों से संबंधित कुल 108 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट करा दिया गया
Mahrajganj27 Oct

न्यायालय के आदेश पर आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 10 मुकदमों से संबंधित कुल 108 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट करा दिया गया

महराजगंज: 10 मुकदमों से जुड़ी 108 लीटर अवैध शराब नष्ट, परसामलिक पुलिस की कार्रवाई - न्यायालय के आदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
20 लाख की हीरोइन के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार तस्करी में प्रयुक्त तीन आदत दो पहिया वाहन बरामद
Mirzapur27 Oct

20 लाख की हीरोइन के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार तस्करी में प्रयुक्त तीन आदत दो पहिया वाहन बरामद

संदीप श्रीवास्तव पत्रकार मिर्जापुर रिपोर्टर 27.10.2026 को थाना को0कटरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । अपर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!