चक्रवात ”अर्नब” ने बदला हरियाणा का मौसम, 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवा…इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर अब हरियाणा में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 4 जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 15 जिलों में गर्जना, तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान प्रदेश में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, चक्रवात 'अर्नब' के प्रभाव से हरियाणा के मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मौसम सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, भिवानी, चरखी दादरी और जींद में अर्लट जारी किया गया है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में 40 से लेकर 60 किमी/घंटा तक की आंधी चलने का अनुमान है। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल अक्टूबर के महीने में हरियाणा में मानसूनी विदाई के बाद भी रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। 1 से 27 अक्टूबर के दौरान हरियाणा में औसतन 25.3 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य औसत मात्र 9.0 मिमी का होता है। इस तरह बारिश 181 प्रतिशत अधिक रही है।
जिलेवार आंकड़ों में सोनीपत जिला सबसे आगे दर्ज किया गया, जहां अब तक 63.6 मिमी बारिश हो चुकी है। बावल में 13 डिग्री पहुंचा तापमान, गुलाबी ठंड की दस्तकतूफान के चलते लगातार चल रही ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से दिन और रात के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। रेवाड़ी जिले का बावल 13.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा दर्ज किया गया।
पंचकूला में 13.1°, महेंद्रगढ़ में 13.2°, नारनौल में 13.5° और करनाल में 13.8° सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विशेषज्ञों की सलाह: कृषि वैज्ञानिकों और मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि कटी हुई फसलों या मंडियों में खुले में पड़ी जिंसों को तिरपाल से ढककर रखें और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों या कमजोर संरचनाओं के नीचे आश्रय न लें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 28 अक्टूबर 2026 विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता, विकास योजनाओं की गुणवत्ता…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 28 अक्टूबर 2026 जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, राँची के तत्वावधान में आज जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
सुमिता शर्मा *चंद्रपुर / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज* - जिले में सूखे का संकट गहराता जा रहा…
पूरी खबर पढ़ें →
सरगुजा अंचल सहित प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं को साकार करना हमारा संकल्प रू…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के छजलैट में भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी उर्फ अंगद ने…
पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद की नगर पंचायत अगवानपुर में कांवड़ पथ बाईपास रोड स्थित कर्बला मैदान में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।