Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Munger

छठ महापर्व को लेकर मुंगेर में प्रशासन अलर्ट डी एम ने नाव से किया गंगा घाटों का निरीक्षण।

29 Oct 2026, 04:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

मुंगेर में आगामी छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और घाटों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने नाव से गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और खतरनाक घाटों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने बबुआ घाट, जेल घाट, कष्टहरणी घाट, जहाज घाट, सोझी घाट, बेलन घाट और दोमंठा घाट सहित अन्य घाटों का अवलोकन किया। उन्होंने घाटों पर फैली गंदगी को तत्काल हटाने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

साथ ही, खतरनाक घाटों को चिह्नित कर वहां बैरिकेडिंग कराने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता को सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तैयारियों को समय पर पूरा करें।निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता सुमन कुमार साह, महापौर कुमकुम देवी, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिला प्रशासन ने छठव्रतियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही अर्घ्य अर्पित करें तथा प्रशासन द्वारा चिह्नित खतरनाक घाटों पर जाने से बचें। प्रशासन का उद्देश्य छठ महापर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पत्थलगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत इंजको की सरकारी राशन दुकान में बड़ा खेला हो गया। जांच हुई तो होश उड़ गए
Jashpur29 Oct

पत्थलगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत इंजको की सरकारी राशन दुकान में बड़ा खेला हो गया। जांच हुई तो होश उड़ गए

पत्थलगांव। पत्थलगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत इंजको की सरकारी राशन दुकान में बड़ा खेला हो गया। जांच हुई…

पूरी खबर पढ़ें →
नौरोजाबाद नगर परिषद में आम जनता परेशान! अधिकारियों से मिलने घंटों इंतजार, व्यवस्था पर उठे सवाल बाहर जनता इंतजार करती रही, अंदर चेंबर में चाय-नाश्ते का दौर! आखिर आम नागरिकों की सुनव
error: Content is protected !!