Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

गहमर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन पिकअप से 17 मवेशी बरामद, नौ आरोपी गिरफ्तार

30 Oct 2026, 10:30 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गहमर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन पिकअप से 17 मवेशी बरामद, नौ आरोपी गिरफ्तार - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

खबर गाजीपुर से

बिहार बॉर्डर के पास पकड़े गए पशु तस्करी के आरोपी, तीन पिकअप वाहन सीज; 24,240 रुपये नकद और नौ मोबाइल बरामद

गाजीपुर, 29 अक्टूबर 2026। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बिहार बॉर्डर के पास ग्राम बारा में चेकिंग के दौरान तीन पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 17 मवेशियों को बरामद करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त तीनों पिकअप वाहनों को सीज कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 24,240 रुपये नकद और विभिन्न कंपनियों के नौ मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को गहमर पुलिस टीम ग्राम बारा स्थित बिहार बॉर्डर के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। वाहनों में भैंस, भैंसा, पड़वा एवं पड़िया समेत कुल 17 मवेशी बिना चारे-पानी के क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहनों में सवार नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में थाना गहमर में मुकदमा अपराध संख्या 237/2026 के तहत पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या JH10CU0129, BR02GD7606 और BR02GE1415 को सीज कर दिया है। तीनों वाहनों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए चौकी सेवराई में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार शर्मा, आफताब, तसलीम, सहीम, ताजुद्दीन और अमन निवासी फूसबंगला, थाना जोड़ा पोखर, जिला धनबाद (झारखंड); अमर कुमार यादव निवासी आमस, थाना गुरुआ, जिला गया (बिहार); दीपू कुमार निवासी पट्टी, थाना बारा पट्टी, जिला गया (बिहार) तथा ओम प्रकाश कुमार निवासी रानी चक, थाना बहेरा, जिला गया (बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस प्रशासन ने बरामद सभी 17 मवेशियों को सुरक्षा एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्थायी रूप से चौकी सेवराई में सुरक्षित रखवाया है। वहां पशुओं के लिए चारे-पानी और छाया की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना गहमर के अतिरिक्त निरीक्षक विजय बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ शामिल रहे। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

जिला संवाददाता विवेकानंद राय
गाज़ीपुर
Vande Bhart News

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर के चिलकाना और पठेड़ में पैथोलॉजी लैबों के संचालन पर उठे गंभीर सवाल!
Saharanpur30 Oct

सहारनपुर के चिलकाना और पठेड़ में पैथोलॉजी लैबों के संचालन पर उठे गंभीर सवाल!

🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर के चिलकाना और पठेड़ में पैथोलॉजी लैबों के संचालन पर उठे गंभीर सवाल!**…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gautam Buddha Nagar30 Oct

नोएडा के भट्ठा कालोनी में बारिश के कारण कीचड़ एवं जलभराव से हाल बेहाल

नोएडा में कल से लगातार बारिश हो रही है जिससे भट्ठा कालोनी सलारपुर आदि जगहों पर रोड नहीं…

पूरी खबर पढ़ें →
Kushinagar : बेवफाई से बौखलाए प्रेमी ने की प्रेमिका की गला रेतकर हत्या परिजनों ने प्रेमी को पकड़ कर की जमकर धुनाई, पुलिस को सुपुर्द
Kushinagar30 Oct

Kushinagar : बेवफाई से बौखलाए प्रेमी ने की प्रेमिका की गला रेतकर हत्या परिजनों ने प्रेमी को पकड़ कर की जमकर धुनाई, पुलिस को सुपुर्द

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता Hata, Kushinagar : हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में…

पूरी खबर पढ़ें →
Kushinagar : गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर सपा का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शनगन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठायी
Kushinagar30 Oct

Kushinagar : गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर सपा का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शनगन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठायी

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता Padrauna, Kushinagar : प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़ के फूलपुर में चांद ने दिया दगा, बिजली कटौती के बीच मोबाइल पर चांद देखकर महिलाओं ने खोला व्रत
Azamgarh30 Oct

आजमगढ़ के फूलपुर में चांद ने दिया दगा, बिजली कटौती के बीच मोबाइल पर चांद देखकर महिलाओं ने खोला व्रत

आजमगढ़ के फूलपुर में चांद ने दिया दगा, बिजली कटौती के बीच मोबाइल पर चांद देखकर महिलाओं ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!