Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

करंट से झुलसे वानर की मौत, सुविधायुक्त एनिमल शेल्टर होम की कमी आई सामने

31 Oct 2026, 01:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
करंट से झुलसे वानर की मौत, सुविधायुक्त एनिमल शेल्टर होम की कमी आई सामने - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
बेगू / रावतभाटा। परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी के वार्ड नंबर 16 में करंट से बुरी तरह झुलसे वानर की शनिवार सुबह मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व सरामा एनिमल फाउंडेशन की संचालक विनीता प्रदीप ने वानर को रेस्क्यू कर कोटा में उपचार करवाया था। इसके बाद उसे रावतभाटा लाकर अस्थायी शेल्टर होम में उसकी देखभाल और मरहम-पट्टी की जा रही थी, लेकिन शनिवार सुबह अचानक शरीर से खून आने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

विनीता प्रदीप ने बताया कि करंट लगने के कारण वानर की किडनियां फेल हो गई थीं। उन्होंने रावतभाटा में पशुओं के लिए पर्याप्त संसाधनों और सुविधायुक्त एनिमल शेल्टर होम की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि समय पर सूचना नहीं मिलने और उचित सुविधाओं के अभाव में बेजुबान जीवों की जान चली जाती है।

पार्षद मनीष गिरी ने आमजन से अपील की कि शहर के किसी भी वार्ड में घायल, बीमार या दुर्घटनाग्रस्त पशु दिखाई देने पर तुरंत सरामा एनिमल फाउंडेशन की संचालक विनीता प्रदीप को 63094 69769 पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि शहर की आबादी से दूर सुविधायुक्त एनिमल शेल्टर होम बनने से ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।

शनिवार को मृत वानर को विनीता प्रदीप ने पार्षद मनीष गिरी, अनु तारा कॉलोनी के सतीश नायर तथा नगर पालिका कर्मचारियों के सहयोग से विधि-विधानपूर्वक दफनाया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर भव्य कार्यक्रम, SSP ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन
A2Z सभी खबर सभी जिले की31 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर भव्य कार्यक्रम, SSP ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

# 🚨🇮🇳 बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर भव्य कार्यक्रम, SSP ने सरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज | नई दिल्ली एक देश, एक चुनाव पर संसदीय समिति के सामने पेश हुए प्रमुख अर्थशास्त्री, एस. गुरुमूर्ति और शमिका रवि ने दिए सुझाव
Ghazipur31 Oct

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज | नई दिल्ली एक देश, एक चुनाव पर संसदीय समिति के सामने पेश हुए प्रमुख अर्थशास्त्री, एस. गुरुमूर्ति और शमिका रवि ने दिए सुझाव

नई दिल्ली। लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकायों के चुनाव एक साथ कराने के प्रस्ताव को लेकर गठित संयुक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा शिव संस्कार केंद्र आबू रोड द्वारा संयुक्त रूप से tfi कॉलोनी में विशेष प्रोग्राम आयोजित किया गया| ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड,
Sirohi30 Oct

आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा शिव संस्कार केंद्र आबू रोड द्वारा संयुक्त रूप से tfi कॉलोनी में विशेष प्रोग्राम आयोजित किया गया| ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड,

प्रेस विज्ञप्ति आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, गांधीनगर आबूरोड़ एवं शिव संस्कार केन्द्र, आबूरोड़ के संयुक्त तत्वावधान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!