राजनीतिक दबाव में सड़क चौड़ीकरण प्रस्ताव निरस्त कर मैहर की विकास योजना को पीछे धकेला : अधिवक्ता आनंद श्रीवास्तव
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मैहर। प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव को *भाजपा के सत्ता दबाव में निरस्त* किए जाने पर आम आदमी पार्टी के जिला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं *अधिवक्ता आनंद श्रीवास्तव* ने सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अतिक्रमण के नाम पर भयभीत कर सड़क चौड़ीकरण के विरुद्ध माहौल बनाया गया और अंततः शहर की महत्वपूर्ण विकास योजना को पीछे धकेल दिया गया। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मैहर विकास योजना में प्रस्तावित सड़क की चौड़ाई शहर की यातायात व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और भविष्य के नियोजित विकास से जुड़ा विषय है।
*सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव अपने आप में किसी दुकान को अतिक्रमण घोषित करने अथवा हटाने का आदेश नहीं है।* इसके लिए भूमि अभिलेखों का परीक्षण, विधिवत सीमांकन, सक्षम प्राधिकारी की अधिकारिता तथा संबंधित पक्ष को सुनवाई का अवसर देकर कानूनी प्रक्रिया का पालन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि *व्यापारियों के वैधानिक अधिकारों की रक्षा और शहर की विकास योजना का क्रियान्वयन परस्पर विरोधी नहीं हैं।* यदि प्रस्ताव में कोई विधिक या प्रक्रियागत त्रुटि थी तो उसका निराकरण नियमानुसार किया जाना चाहिए था।
*राजनीतिक दबाव किसी सार्वजनिक विकास योजना को समाप्त करने का वैधानिक आधार नहीं हो सकता।* प्रस्ताव निरस्त करने के कारण और उसके समर्थन में विधिक आधार सार्वजनिक होना चाहिए। श्री श्रीवास्तव ने प्रशासन से मांग की कि *प्रस्ताव निरस्त करने संबंधी परिषद की कार्यवाही और कारण सार्वजनिक किए जाएं तथा मैहर विकास योजना के अनुरूप सड़क चौड़ीकरण के भविष्य पर स्पष्ट निर्णय लिया जाए।*
उन्होंने कहा कि *व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा हो, लेकिन उनकी आड़ में मैहर के भविष्य और नियोजित विकास की बलि न दी जाए।
शहर का विकास राजनीतिक दबाव से नहीं, बल्कि कानून, अभिलेखों और व्यापक जनहित के आधार पर होना चाहिए।*
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उदयपुर(गुड़ली ) मुख्य गांव गुड़ली के पास खुले पड़े नालिया मे गाय के गिरने से हड़कंप मच गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीटीआई संजय सोनकर ने पेश की मानवता की मिसाल, तत्परता से बचाई घायल यात्री की जान। ललितपुर। रेलवे…
पूरी खबर पढ़ें →
59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन रुपईडीहा बहराइच…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती…
पूरी खबर पढ़ें →
अलवर। प्रगतिशील महिला समिति की ओर से दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर शनिवार सुबह 11 बजे…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर राजबहादुर सिंह दिनांक 31/10/2026 शनिवार भिण्ड - आज भिंड में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।