नवोदय की तैयारी को मिली नई उड़ान: जीनियस पब्लिक स्कूल गनियारी में तृतीय लक्ष्य मॉक टेस्ट संपन्न, लगभग 70 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गनियारी। नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने का सपना देख रहे ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जीनियस पब्लिक स्कूल गनियारी में तृतीय लक्ष्य नवोदय मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में आसपास के गांवों से लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
यह आयोजन आदरणीय गुनाराम चंदेल जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मॉक टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के स्तर एवं निर्धारित समय में परीक्षा हल करने का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए बेहतर अवसर, उचित मार्गदर्शन और आत्मविश्वास प्रदान करना है।
आयोजकों ने परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों एवं उन्हें प्रोत्साहित कर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने वाले पालकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उनके नवोदय के सपने को साकार करने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ द्वारा घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान चलाने का निर्णय भिलाई। वरिष्ठजन कल्याण…
पूरी खबर पढ़ें →
नगर पंचायत पाली के सामने ही अंधेरे में डूबा गांधी चौक, अंदर और बाहर की लाइटें बंद; जिम्मेदार…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज/उत्तर प्रदेश 02 नवम्बर 2026। रिपोर्ट: बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी। महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 अंबिकापुर में गांजे के कथित कारोबार को लेकर बड़ा सवाल! मेडिकल कॉलेज के पास किराना दुकान में…
पूरी खबर पढ़ें →
केश्काल / कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के केश्काल अंतर्गत ग्राम अरंडी में एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने…
पूरी खबर पढ़ें →
श्री राज मानस संघ छत्तीसगढ़ के वार्षिक सम्मेलन में जुटे पांच हजार सनातनी* धमतरी /नगरी - सिहावा की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।