महराजगंज/उत्तर प्रदेश 02 नवम्बर 2026। रिपोर्ट: बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह ने बोर्ड परीक्षा 2027 में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों हेतु महत्त्वपूर्ण सूचना जारी की है ।
आपको बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश सचिव भगवती सिंह ने छात्र/छात्राओं के शैक्षणिक विवरणों की त्रुटियों को सुधारने हेतु जैसे छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जेंडर, जन्मतिथि परीक्षा देने का माध्यम हिन्दी/अंग्रेजी फोटो एवं कक्षा 11 के पंजीकरण के समय त्रुटि पूर्ण अंकित हाईस्कूल उत्तीर्ण अनुक्रमांक को संशोधित करने हेतु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट को क्रियाशील कर दिया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक को यह सूचित कर दिया गया है कि वे अपने- अपने जिले समस्त प्रधानाचार्य के द्वारा यह कार्य ससमय पूर्ण करा लें।
इसके अलावा सभी प्रधानाचार्य गण को सूचित किया है कि उक्त के अतिरिक्त आफलाईन के माध्यम से छात्रों के जन्मतिथि नाम पिता का नाम आदि डिलिट/रिस्टोर संशोधन सम्बंधित प्रकरण प्रधानाचार्य गण समस्त आवश्यक प्रपत्रों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दिनांक 16-11-2026 तक अवश्य प्रस्तुत कर दें। क्यों कि निर्धारित अवधि समाप्ति के पश्चात् कोई संशोधन हेतु कोई अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा।