नवोदय की तैयारी को मिली नई उड़ान: जीनियस पब्लिक स्कूल गनियारी में तृतीय लक्ष्य मॉक टेस्ट संपन्न, लगभग 70 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गनियारी। नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने का सपना देख रहे ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जीनियस पब्लिक स्कूल गनियारी में तृतीय लक्ष्य नवोदय मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में आसपास के गांवों से लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
यह आयोजन आदरणीय गुनाराम चंदेल जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मॉक टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के स्तर एवं निर्धारित समय में परीक्षा हल करने का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए बेहतर अवसर, उचित मार्गदर्शन और आत्मविश्वास प्रदान करना है।
आयोजकों ने परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों एवं उन्हें प्रोत्साहित कर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने वाले पालकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उनके नवोदय के सपने को साकार करने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* डॉक्टर हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर के जीवनपर्यंत शिक्षा…
पूरी खबर पढ़ें →
बिलासपुर। जिले के अनुविभाग बिलासपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित होने वाली शासकीय उचित मूल्य दुकानों के…
पूरी खबर पढ़ें →
बिजयनगर रोड स्थित गांधी फार्म में होगा आयोजन, बारातों के स्वागत से लेकर सामूहिक भोज तक की तैयारियां…
पूरी खबर पढ़ें →
छोटी सी उम्र, बड़ा संकल्प! श्रेया की ‘प्लास्टिक बैंक–ग्रीन गिफ्ट मिशन’ मुहिम से बदलेगी हरियाली की तस्वीर कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
पादू कलां :निकटवर्ती ग्राम गोठड़ा की होनहार बेटी डॉ. मेघना महिया ने एफएमजीई (FMGE) परीक्षा उत्तीर्ण कर चिकित्सा…
पूरी खबर पढ़ें →
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 183वीं महाआरती भव्यता के साथ संपन्न • अतिथि के रूप में शामिल हुए…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।