Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के पहले दिन व्यापक चेकिंग अभियान चलाया

01 Nov 2026, 09:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के पहले दिन व्यापक चेकिंग अभियान चलाया - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

सड़क सुरक्षा माह में महराजगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, 1153 वाहनों की जांच, 197 सीज और 315 का चालान

महराजगंज।
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के पहले दिन व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। जिले के सभी थानों की पुलिस ने वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 1,153 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने पर 197 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 315 वाहनों का चालान काटा गया।
एक नवंबर 2026 से शुरू हुए सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई के साथ-साथ वाहन चालकों और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया।
पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में ड्राइविंग नहीं करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। साथ ही गलत दिशा में वाहन चलाने और नाबालिगों को वाहन देने से बचने की हिदायत दी गई।
महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान जागरूकता अभियान के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगी।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करें। थोड़ी सी लापरवाही भी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सागर पुलिस का जिलेभर में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान, 249 वारंटियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
Sagar01 Nov

सागर पुलिस का जिलेभर में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान, 249 वारंटियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों…

पूरी खबर पढ़ें →
नरसिंहपुर में ऑपरेशन ईगल किलो का असर गाडरवारा पुलिस ने शक्कर नदी पुल पर पड़ी 10 लाख की अवैध शराब बोलेरो वाहन जप्त
Narsimhapur01 Nov

नरसिंहपुर में ऑपरेशन ईगल किलो का असर गाडरवारा पुलिस ने शक्कर नदी पुल पर पड़ी 10 लाख की अवैध शराब बोलेरो वाहन जप्त

मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर जिले में चलाया जा रहा है अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Khargone (West Nimar)01 Nov

कपास की आड़ में ‘काले कारोबार’ का पर्दाफाश: खरगोन में ₹80 लाख का गांजा जब्त, पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

भीकनगांव एसडीओपी के नेतृत्व में बिना मोबाइल नेटवर्क वाले सुदूर आदिवासी अंचलों में चार थानों की पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
एसटीएफ ने खोली धर्मांतरण नेटवर्क की परतें, दोषियों पर कसेगा शिकंजा केजीएमयू : डॉ. अनीस ने 19 हिंदू मेडिकल छात्राओं से किया दुष्कर्म
Lucknow01 Nov

एसटीएफ ने खोली धर्मांतरण नेटवर्क की परतें, दोषियों पर कसेगा शिकंजा केजीएमयू : डॉ. अनीस ने 19 हिंदू मेडिकल छात्राओं से किया दुष्कर्म

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से धर्मान्तरण और दुष्कर्म से जुड़ी बड़ी खबर मिल रही है। किंग…

पूरी खबर पढ़ें →
जामनगर के लालपुर में पुलिसने विभिन्न कारवाईयो में पकडी शराब के कुल 2 करोड के ज़्यादा किंमत के जथ्थे का नाश
Jamnagar01 Nov

जामनगर के लालपुर में पुलिसने विभिन्न कारवाईयो में पकडी शराब के कुल 2 करोड के ज़्यादा किंमत के जथ्थे का नाश

जामनगर के लालपुर में पुलिसने विभिन्न कारवाईयो में पकडी शराब के कुल 2 करोड के ज़्यादा किंमत के…

पूरी खबर पढ़ें →
कुशीनगर एयरपोर्ट को नियमित उड़ानों से जोड़ने के लिए जेवर एयरपोर्ट के माध्यम से नई संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। यह पहल दिल्ली-एनसीआर के विमानन बाजार तक पहुंच बनाने और बौद्ध सर्किट पर
error: Content is protected !!