Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

दुद्धी एनएच-39 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौत, भाभी और साली गंभीर रूप से घायल

01 Nov 2026, 08:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दुद्धी एनएच-39 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौत, भाभी और साली गंभीर रूप से घायल - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

एक बाइक पर सवार थे चार लोग ,बरखोरहा गांव से आ रहे थे दुद्धी
दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव के समीप कनहर बैरियर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 39 दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विंढमगंज से दुद्धी बाजार आ रही अनियंत्रित बाइक एक ट्रेलर की चपेट में आ गई।

इस भीषण हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी और साली गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, विंढमगंज थाना क्षेत्र के बरखोरहा गांव निवासी धर्मेंद्र (25) पुत्र विजय भुइया अपनी रिश्ते में लगने वाली भाभी अंजलि देवी (28) पत्नी अशोक और अंजलि की छोटी बहन (साली) मंजिली (18) निवासी बभनी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर दुद्धी बाजार आ रहे थे। इसी दौरान घर के पास का ही रहने वाला पड़ोसी दीपक भी उनके साथ बाइक पर बैठ गया।एक बाइक पर चार लोग सवार होकर दुद्धी आ रहे थे कि जैसे ही उनकी बाइक दुद्धी से करीब तीन किलोमीटर पहले जाबर गांव के पास नए बैरियर के पास पहुंची, चालक धर्मेंद्र आगे चल रहे एक ट्रेलर को ओवरटेक करने लगा।

तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक को देखकर धर्मेंद्र घबरा गया, जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रेलर की चपेट में आ गई। हाइवे पर हुए इस भीषण हादसे में बाइक चालक धर्मेंद्र, उसकी भाभी अंजलि और साली मंजिली गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं बाइक पर पीछे बैठे पड़ोसी दीपक को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को निजी साधन से सीएचसी दुद्धी भिजवाया।

सीएचसी दुद्धी में मौजूद चिकित्सक डॉ मनोहर सिंह ने जांच के बाद चालक धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अंजलि देवी, मंजिली और दीपक का इलाज अस्पताल में जारी है।परिजनों ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र का करीब एक वर्ष पहले विवाह हुआ था ,मृतक दो भाइयों में बड़ा था ,जो बाहर जाकर मेहनत मजदूरी करता था ।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि बाइक सवारों ने हेलमेट पहना होता और नियम,सावधानी बरती जाती, तो शायद यह बड़ी जनहानि टल सकती थी।

कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की अग्रिम विधिक कार्रवाई और जांच में जुट गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के तत्वावधान में आयोजित वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल किया निरीक्षण
_दूध दही का देसी खाणा,_ _धोती खंडके का सीधा बाणा।_ _खेल हो या फ़ौज, सब तै आगे पाणा,_ _जिंदाबाद रहे सदा म्हारा हरियाणा।।_
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में युवा महोत्सव ‘तरंग’ के दूसरे दिन 21 महाविद्यालयों की टीमों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग*
Mahendragarh01 Nov

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में युवा महोत्सव ‘तरंग’ के दूसरे दिन 21 महाविद्यालयों की टीमों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग*

*राजकीय महाविद्यालय नारनौल में युवा महोत्सव ‘तरंग’ के दूसरे दिन 21 महाविद्यालयों की टीमों ने बिखेरे प्रतिभा के…

पूरी खबर पढ़ें →
*नारनौल शहर में राधे नाम की प्रभात फेरी का संचालन करने वाली प्रथम संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा हर रविवार की भांति आज की 198वीं भव्य निकल गई
रामलीला मैदान की राजनीतिक रैली से दिल्ली के व्यापारियों और आम जनता को हो रही परेशानी चिंताजनक-भारती सैनी, सदस्य हरियाणा महिला आयोग*
Mahendragarh01 Nov

रामलीला मैदान की राजनीतिक रैली से दिल्ली के व्यापारियों और आम जनता को हो रही परेशानी चिंताजनक-भारती सैनी, सदस्य हरियाणा महिला आयोग*

*रामलीला मैदान की राजनीतिक रैली से दिल्ली के व्यापारियों और आम जनता को हो रही परेशानी चिंताजनक-भारती सैनी,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!