भदौरा के जंगल के भीतर चल रहा था लाखों रुपए का जुआं, पुलिस सर्जिकल स्ट्राइक से 14 जुआरी गिरफ्तार 7 भागने में रहे सफल लगभग 13 लाख का मशरूका बरामद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में कटनी पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम भदौरा के जंगल में संचालित जुआ फड़ की जानकारी मिलने पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी
पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान 14 लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जबकि 7 आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त कीं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है।
14 आरोपियों को जेल, फरार 7 की तलाश जारी
पुलिस ने गिरफ्तार सभी 14 आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड संकलित कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। वहीं, मौके से फरार हुए सात आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में जुटी हुई है।
1. अनामिक बेनर्जी, निवासी रबर फैक्ट्री रोड, कटनी। 2. प्रिंस पाण्डेय, निवासी दिसाई माता मंदिर के पास, कटनी। 3. अंकित बरगाही, निवासी दिसाई माता मंदिर के पास, कटनी। 4. जुनैद खान, निवासी प्रेमनगर, कटनी। 5. राज निषाद, निवासी बड़ी खिरहनी चौक, कटनी। 6. मुकेश कुमार पटेल, निवासी कटंगी झलवारा के पास, थाना एनकेजे। 7. पुष्पराज सिंह, निवासी राजीव गांधी वार्ड, कटनी। 8. बसंत शर्मा, निवासी एनकेजे मेन मार्केट, कटनी। 9. संजय बारकर, निवासी संतनगर, कटनी। 10. संदीप गुप्ता, निवासी गायत्री नगर, कटनी। 11. बल्ली निषाद, निवासी खिरहनी फाटक, कटनी। 12. अजय साहू, निवासी शास्त्री कॉलोनी, कटनी। 13. आनंद निषाद, निवासी खिरहनी फाटक, कटनी। 14. सुरेंद्र चौधरी, निवासी भदौरा
– 80,500 रुपये नकद – 08 मोटरसाइकिल – 14 मोबाइल फोन – कुल अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये।
कटनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपियों की तलाश कर उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गोविंद अनुज को मिला सारस्वत सम्मान शिवपुरी जबलपुर की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था साहित्य सृजनकारी मंच द्वारा ग्वालियर मे…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। गोवंश संरक्षण को केवल सरकारी योजना तक सीमित न रखते हुए उसे संस्थागत स्वरूप देने की दिशा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा। गोवंश संरक्षण और संवर्धन की दिशा में मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वपूर्ण पहल आज देश के सामने…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। घर के बाहर खेलने निकली सात साल की मासूम अचानक लापता हो गई। परिजनों ने मोहल्ले और…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन में, अतिरिक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
*स्थापना दिवस समारोह में छात्राओं पर बरसी प्रोत्साहन राशि, सांसद ने प्रत्येक छात्रा को दिए 1100 रुपए; किसान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।