Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahendragarh

नारनौल, 18 अक्टूबर 2026: श्री गौ गोपाल प्रचार एवं असहाय सेवा संस्थान (रजि.)के तत्वावधान में आज श्री गोपाल गौशाला, रेवाड़ी रोड, नारनौल में मासिक गौ

01 Nov 2026, 08:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

नारनौल, 18 अक्टूबर 2026: श्री गौ गोपाल प्रचार एवं असहाय सेवा संस्थान (रजि.)के तत्वावधान में आज श्री गोपाल गौशाला, रेवाड़ी रोड, नारनौल में मासिक गौ सवामणी का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान द्वारा पिछले *15 वर्षों से निरंतर हर माह के प्रथम रविवार* को यह दिव्य कार्यक्रम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में समाजसेवी *डा. श्री राजेन्द्र सैनी, जोगेंद्र अग्रवाल, कमल बंसल, सज्जन सिंह जी ने गणपति पूजन एवं गौ माता का पूजन किया। समस्त पूजन कार्य *आचार्य पं. मनीष निर्मल शास्त्री जी (श्री गुरु कृपा धाम, वृन्दावन)* द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से विधि-विधान पूर्वक संपन्न कराया गया। आचार्य बजरंग शास्त्री जी महाराज का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर डॉक्टर राजेंद्र सैनी ने बताया कि सैकड़ों गौ माताओं को 1पिक अप गाड़ी हरी सब्जी का दिव्य भोग अर्पित किया गया।

विनोद सोनी जी ने बताया कि गौ माता के दर्शन, स्पर्श और गौशाला की परिक्रमा से बड़े-बड़े असाध्य रोग दूर होते हैं। गौ मूत्र और गोबर में साक्षात लक्ष्मी का वास माना गया है, जो वातावरण को शुद्ध करता है।

इस अवसर पर सज्जन शर्मा जी ने कहा कि जहाँ गायें प्रसन्न रहती हैं, वहाँ लक्ष्मी स्वयं प्रसन्न होकर निवास करती हैं। जिस घर में गौ सेवा होती है, वहाँ कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती।

मानसिंह सैनी ने बताया कि प्रतिदिन गौ को एक रोटी खिलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं और नवग्रह शांत होते हैं। सवामणी करने से परिवार में सुख-शांति आती है।

मुकेश शर्मा ने कहा कि एक गौ माता की सेवा से 33 कोटि देवी-देवताओं की सेवा का फल मिलता है।

आचार्य बजरंग शास्त्री जी ने हरियाणा दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी एवं शहरवासियों से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि "महीने में एक दिन, पहले रविवार को आधा घंटा निकालकर गौशाला जरूर आएं। अपने बच्चों को भी लाएं। उन्हें संस्कार दें कि गौ हमारी माता है, सिर्फ पशु नहीं।"
संस्था के श्री विजय जिन्दल ने कहा कि इस संस्थान के द्वारा किया जा रहा 15 वर्षों का यह निरंतर सेवा कार्य पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों को भिन्न भिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई और सभी का सम्मान किया गया और अंत में प्रसाद वितरण कर सवामणि को पूर्ण किया किया गया। इस अवसर मुख्य रूप से राजेंद्र सैनी राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा , महेंद्र नूनिवाला, सज्जन शर्मा ,सुरेश चंद गुप्ता,मुकेश शर्मा, कृष्ण गुप्ता, गोपाल संघी, विनोद सोनी, संजय सैनी, राजेन्द्र गुप्ता, मान सिंह सैनी, पवन शर्मा ,प्रदीप संघी ,तुलसी गोयल ,महेश भालोटिया , सुरेश शर्मा, दीपक बंसल, सुमित अग्रवाल, लखन अग्रवाल, सोमदेव शर्मा,राकेश बंसल, वेद प्रकाश भारद्वाज ,जया गर्ग ,रमा सोनी, पिंकी शर्मा ,रेखा संघी पिंकी बंसल , लीलावती देवी ,मोनिका शर्मा ,मंजू शर्मा ,सिद्धि शर्मा ,उन्नति शर्मा ,पूर्वी शर्मा ,लक्षिका शर्मा ,देवांशी सहित काफी संख्या में माताएं, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिले की सभी ग्रामीण, शहरी एवं राष्ट्रीय राजमार्गो की सड़को का नियमित रख रखाव एवं समयबद्ध मरम्मती सुनिश्चित करें -जिला पदाधिकारी
Gaya14 Nov

जिले की सभी ग्रामीण, शहरी एवं राष्ट्रीय राजमार्गो की सड़को का नियमित रख रखाव एवं समयबद्ध मरम्मती सुनिश्चित करें -जिला पदाधिकारी

*सड़कों एवं डायवर्सन के समीप रेडियम युक्त साइनेज, पर्याप्त रोशनी तथा निर्माणाधीन पुल-पुलियों के पास बैरिकेडिंग की व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
सूखाग्रस्त होने के बावजूद झाबुआ जिले सहित थांदला में नहीं आने दी जाएगी पेयजल की कमी : कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट
Jhabua14 Nov

सूखाग्रस्त होने के बावजूद झाबुआ जिले सहित थांदला में नहीं आने दी जाएगी पेयजल की कमी : कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट

थांदला - नगर परिषद थांदला के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात, बैराज में जलस्तर की स्थिति से…

पूरी खबर पढ़ें →
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया द्वारा कोच थाना क्षेत्र अंतर्गत छठ महापर्व के मद्देनजर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया l
रसोड़ा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी
Mahasamund14 Nov

रसोड़ा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी

*रसोडा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी* *खसरा…

पूरी खबर पढ़ें →
बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी
Gorakhpur14 Nov

बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी

बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी थाना प्रभारी संदीप कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!