GPM जिला स्तरीय राज्योत्सव 2 नवंबर को

जिला= गौरेला पेंड्रा मरवाही 2 अक्टूबर 2026 राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य स्तर पर 1 से 3 नवंबर तक और जिला स्तर पर 2 नवंबर को राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा गुरुकुल ग्राउंड पेंड्रा रोड में आयोजित राज्योत्सव के मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह होंगे।
राज्योत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार के राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक मरवाही श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, विधायक कोटा श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष गौरेला शिवनाथ बघेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष पेंड्रा श्रीमती हेमकुवर अजीत श्याम, जनपद पंचायत मरवाही श्रीमती जानकी खुसरो, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौरेला श्री मुकेश दुबे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पेंड्रा श्री राकेश जलान, एवं अध्यक्ष नगर पंचायत मरवाही श्रीमती मधु बाबा गुप्ता शामिल होंगे। जिला स्तरीय राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित प्रदर्शनी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों का मेला, फ्रूट जोन आदि आकर्षण के केंद्र होंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका श्रीमती छाया चंद्राकर की टीम लोक छाया द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार शाम 4 से 5 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, 5 से 5.10 तक ग्राम पंचायत बाकीउराव की शैला नृत्य, 5:10 से 5:20 तक लमना की सुआ नृत्य, 5:20 से 5:30 तक सेमरदर्री की डंडा नृत्य, 5:30 से 5:40 तक सेमरदर्री की करमा नृत्य, 5:40 से 5:50 तक आमगांव की बार नृत्य, 5:50 से 6:00 तक लमना की शैला नृत्य एवं 6 से 7:00 तक ग्राम पंचायत जाटादेवरी की दल द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
शाम 7:00 से 8:00 बजे तक मंचीय कार्यक्रम के बाद 8:00 से लोग छाया की प्रस्तुति होगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







