Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) आधारित परामर्श सेवा के माध्यम से कृषि एवं पशुपालन से आजीविका संवर्धन पर कार्यशाला आयोजित l

03 Nov 2026, 11:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) आधारित परामर्श सेवा के माध्यम से कृषि एवं पशुपालन से आजीविका संवर्धन पर कार्यशाला आयोजित l - गया, बिहार

प्रेस विज्ञप्ति

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित परामर्श सेवा के माध्यम से कृषि एवं पशुपालन से आजीविका संवर्धन पर कार्यशाला आयोजित

गया, 02 नवम्बर 2026: गया जिले के मानपुर में कृषि एवं पशुपालन के माध्यम से आजीविका संवर्धन हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित परामर्श सेवा विषयक एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। डिजिटल ग्रीन ट्रस्ट एवं जीविका के समन्वय से आयोजित इस कार्यशाला में कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में जानकारी के अभाव से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला में पौधों एवं पशुओं में होने वाली बीमारियों की समय पर पहचान, उपचार एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही किचन गार्डन, सब्जी उत्पादन, आलू की शून्य जुताई (जीरो टिलेज) तकनीक, उन्नत बीजों के उपयोग एवं रोपण, विभिन्न जैविक खादों के निर्माण एवं उपयोग तथा कृषि एवं पशुपालन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीकों के प्रयोग पर चर्चा की गई।

डिजिटल ग्रीन ट्रस्ट के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक श्री ऋतेश एवं वरिष्ठ समन्वयक श्री सुजीत ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्यान्वयन रणनीति पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कृषि एवं पशुपालन में उन्नत तकनीकों के उपयोग के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने, लागत कम करने तथा गतिविधियों को अधिक लाभकारी बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर उन्होंने डिजिटल ग्रीन ट्रस्ट द्वारा विकसित "फार्मर चैट" नामक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग एवं लाभों की जानकारी भी दी।

जीविका के प्रबंधक (पशुधन) प्रभात कुमार ने बताया कि यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित मोबाइल एप स्थानीय भाषा में कृषि एवं पशुपालन संबंधी सलाह प्रदान करने में सक्षम है। इसे कृषि विशेषज्ञों से प्राप्त परामर्श एवं स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है तथा समय-समय पर अद्यतन किया जाता है। वर्तमान में यह पहल गया जिले के बोधगया, वजीरगंज एवं फतेहपुर प्रखंडों में संचालित की जा रही है। इसके अतिरिक्त मोहनपुर एवं बाराचट्टी प्रखंडों में शून्य जुताई तकनीक को बढ़ावा देने के लिए पांच हजार किसानों को जोड़ने की योजना है।

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल ग्रीन ट्रस्ट द्वारा परियोजना के क्रियान्वयन मॉडल एवं एआई आधारित परामर्श प्रणाली की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की गई। वक्ताओं ने बताया कि कृषि की तरह पशुपालन के क्षेत्र में भी जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। सही एवं वैज्ञानिक जानकारी के अभाव में किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। मोबाइल चैटबॉट आधारित यह एआई-सक्षम एप किसानों को हिंदी भाषा में वैज्ञानिक एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराने में सक्षम है, जिससे उन्हें बेहतर निर्णय लेने और आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर सभी प्रखंडों के प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ, नोडल पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों ने भाग लिया। जीविका जिला कार्यालय से प्रबंधक (पशुधन) प्रभात कुमार, प्रबंधक (संचार) दिनेश कुमार तथा प्रबंधक (मूल्यांकन एवं अनुश्रवण) राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। डिजिटल ग्रीन ट्रस्ट के अन्य कर्मियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला संवाददाता – Pl तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं
Agar-Malwa06 Nov

जिला संवाददाता – Pl तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

//समाचार 02// स्थान- आगर मालवा जिला संवाददाता - PLतिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा से…

पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस पर पादू कलां के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजारों में छाई रौनक
Nagaur06 Nov

धनतेरस पर पादू कलां के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजारों में छाई रौनक

पादू कलां। धनतेरस के पावन अवसर पर कस्बे के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। दीपावली…

पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस पर पादू कलां के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजारों में छाई रौनक
Nagaur06 Nov

धनतेरस पर पादू कलां के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजारों में छाई रौनक

पादू कलां। धनतेरस के पावन अवसर पर कस्बे के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। दीपावली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!