Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

झारखंड विधानसभा की माननीय अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने किया धनबाद की विभागीय कार्यों की समीक्षा

03 Nov 2026, 09:09 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
झारखंड विधानसभा की माननीय अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने किया धनबाद की विभागीय कार्यों की समीक्षा - धनबाद, झारखंड

जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 2 नवंबर 2026

पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश

झारखंड विधानसभा की माननीय अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति द्वारा सोमवार को धनबाद जिले का दौरा किया गया। इस क्रम में परिसदन, धनबाद में समिति के माननीय सभापति श्री सुरेश पासवान ने जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान समिति द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित विधानसभा में उठाए गए प्रश्नों, उनके अनुपालन की वर्तमान स्थिति, लंबित मामलों तथा संबंधित विभागों द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस अवसर पर माननीय सभापति श्री सुरेश पासवान ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभा में माननीय सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों को गंभीरता से लेते हुए उनका निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े प्रश्नों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सरकार और प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।

विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि विधानसभा में उठाए गए प्रश्न आम जनता की समस्याओं एवं अपेक्षाओं से जुड़े होते हैं। ऐसे में संबंधित विभागों को इनके प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह रहते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने विभागीय प्रतिवेदनों में सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने तथा अनुपालन की स्थिति स्पष्ट रखने पर भी जोर दिया।

बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रश्नों एवं उनके अनुपालन की अद्यतन स्थिति से समिति को अवगत कराया गया। समिति ने विभागवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जनहित से जुड़े मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं करने का निर्देश दिया।

समिति ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।

बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर कमाल बाबा सहित अनेक लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने दिलाई सदस्यता, पुष्पमाला और अंगव
मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*
Maihar23 Nov

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*

*अरुण मिश्रा के स्थान पर प्रमोद उपाध्याय को मिली मैहर सहायक यंत्री की जिम्मेदारी* *मैहर। विगत दिनों ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम एसपी को सौंपा पलिया पत्रकारों के जेल भेजे जाने के मामले में क्रांतिकारी पत्रकार हुए लामबंद
12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”
Chandrapur23 Nov

12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”

दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr.Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv 12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!