सोजत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संवाद – Know Your Vote’ कार्यक्रम आयोजित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सोजत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संवाद – Know Your Vote’ कार्यक्रम आयोजित, युवाओं को मतदान अधिकारों एवं लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति किया जागरूक*
पाली, 03 नवम्बर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान ‘विकसित भारत युवा संवाद Know Your Vote’ के तहत सोजत में युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले नागरिकों को उनके मतदान अधिकारों, चुनावी प्रक्रिया एवं लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में MYAS, भारत सरकार के Youth Icon मनीष सोमनानी ने युवाओं को संबोधित करते हुए लोकतंत्र बनाम भीड़तंत्र, चुनावी संस्थाओं की भूमिका, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया, मतदाता सूची की शुद्धता एवं चुनावी पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जागरूक नागरिक, सटीक मतदाता सूची, पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया और युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया पर प्राप्त सूचनाओं की सत्यता जांचने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में माननीय विधायक सोजत श्रीमती शोभा चौहान, सोजत नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर, नगर पालिका उपाध्यक्ष राकेश पंवार, महेंद्र सिंह राजपुरोहित प्रिंसिपल, राजकीय महाविद्यालय सोजत, जिला युवा अधिकारी पाली महेश सिंह शेखावत तथा भंवर सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने, अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन युवाओं की लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता एवं जागरूक नागरिक बनने के संकल्प के साथ हुआ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कतरास मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत बुदौरा से आशाकोठी खटाल जाने वाले मार्ग पर स्थित एक बंद पड़ी खदान…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 18 नवंबर 2026 झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा माननीय विधायक सिंदरी ने बलियापुर प्रखंड…
पूरी खबर पढ़ें →
संवाददाता -- दुर्गालाल पालीवाल बेगू बेगूं। कस्बे में धर्म, भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकलां। राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा पादूकलां एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में आमजन को वित्तीय जागरूकता, वित्तीय साक्षरता…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर सुमित पासवान फतेहपुर: किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटरौरा के सामुदायिक शौचालय में पांच साल से नहीं…
पूरी खबर पढ़ें →
बिलासपुर। जिले के अनुविभाग बिलासपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित होने वाली शासकीय उचित मूल्य दुकानों के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।