Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश अल्पवृष्टि से किसान बेहाल, जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग; कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन कानून-व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

04 Nov 2026, 10:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश अल्पवृष्टि से किसान बेहाल, जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग; कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन कानून-व्यवस्था पर भी उठाए सवाल - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

**आगर-मालवा।** अल्पवृष्टि की मार झेल रहे किसानों को राहत और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को मोर्चा खोल दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आगर-मालवा जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने, फसल क्षति का निष्पक्ष सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा गया।

कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा कि इस वर्ष जिले में अनियमित एवं अल्पवृष्टि के चलते किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर हैं। पैदावार में भारी गिरावट की आशंका के बीच किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। किसानों ने खाद, बीज, डीजल और खेती के अन्य कार्यों में अपनी जमा पूंजी के साथ कर्ज तक लगा दिया, लेकिन बारिश की कमी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

**फसल सर्वे से लेकर ऋण और बिजली बिल में राहत की मांग**

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए राज्य शासन को तत्काल प्रस्ताव भेजा जाए। सभी तहसीलों एवं गांवों में निष्पक्ष और पारदर्शी फसल क्षति सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पात्र किसानों को शीघ्र बीमा क्लेम दिलाने, कृषि ऋण एवं बिजली बिलों में राहत देने तथा विशेष आर्थिक सहायता पैकेज उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

**पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी?**

कांग्रेस ने ज्ञापन में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। देवास जिले में अवैध शराब तस्करी के दौरान थाना प्रभारी दीपक पुरी की ट्रक से कुचलकर हुई मौत का उल्लेख करते हुए कहा कि जब प्रदेश में पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। कांग्रेस ने घटना के दोषियों को कठोर सजा दिलाने, शराब माफिया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तंवर ने कहा कि किसान देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। अल्पवृष्टि के कारण अन्नदाता गंभीर संकट से गुजर रहा है। ऐसे समय में सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता और राहत उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर राज्य शासन को आवश्यक प्रस्ताव एवं अनुशंसा भेजने का आग्रह किया।

**ये रहे मौजूद**

इस अवसर पर पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवकरण गुर्जर, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन यादव, नितिन पालीवाल, महेंद्र सिंह, मेहरबान सिंह, जिला पंचायत सदस्य जीतू पाटीदार, लोकेंद्र सिंह, रऊफ मुल्तानी, रईस शेख, गौरीशंकर सूर्यवंशी, नरेंद्र सिंह, बीचोट साहब, अर्जुन सिंह, अमित अजमेर, पवन कारपेंटर, इमरान अली, बंटी फारूकी, बहादुर सिंह दायमा, प्रकाश नायक, देवेंद्र वर्मा, इरशाद मंसूरी, जीतू मकवाना, देवराज ठाकुर, राजा खान, जाहिद खान, अनमोल वर्मा, हीरालाल यादव, सुंदर यादव, शिव यादव, श्याम सूर्यवंशी, प्रभु सिंह, पप्पू लाला, विजय शर्मा, लुकमान कुरैशी, राहुल सेन, शिवराज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिले की सभी ग्रामीण, शहरी एवं राष्ट्रीय राजमार्गो की सड़को का नियमित रख रखाव एवं समयबद्ध मरम्मती सुनिश्चित करें -जिला पदाधिकारी
Gaya14 Nov

जिले की सभी ग्रामीण, शहरी एवं राष्ट्रीय राजमार्गो की सड़को का नियमित रख रखाव एवं समयबद्ध मरम्मती सुनिश्चित करें -जिला पदाधिकारी

*सड़कों एवं डायवर्सन के समीप रेडियम युक्त साइनेज, पर्याप्त रोशनी तथा निर्माणाधीन पुल-पुलियों के पास बैरिकेडिंग की व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
सूखाग्रस्त होने के बावजूद झाबुआ जिले सहित थांदला में नहीं आने दी जाएगी पेयजल की कमी : कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट
Jhabua14 Nov

सूखाग्रस्त होने के बावजूद झाबुआ जिले सहित थांदला में नहीं आने दी जाएगी पेयजल की कमी : कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट

थांदला - नगर परिषद थांदला के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात, बैराज में जलस्तर की स्थिति से…

पूरी खबर पढ़ें →
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया द्वारा कोच थाना क्षेत्र अंतर्गत छठ महापर्व के मद्देनजर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया l
रसोड़ा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी
Mahasamund14 Nov

रसोड़ा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी

*रसोडा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी* *खसरा…

पूरी खबर पढ़ें →
*भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को झाबुआ जिले में पहुंचेगा नर्मदा का जल, किसानों के लिए ऐतिहासिक सौगात
Jhabua14 Nov

*भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को झाबुआ जिले में पहुंचेगा नर्मदा का जल, किसानों के लिए ऐतिहासिक सौगात

*भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को झाबुआ जिले में पहुंचेगा नर्मदा का जल, किसानों के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!