Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

50 लाख रुपये का ट्रैफिक सिग्नल बना शोपीस, सीसी पावर चौराहे पर पुलिसकर्मियों के साथ कांग्रेस नेता ने संभाली यातायात व्यवस्था

05 Nov 2026, 04:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
50 लाख रुपये का ट्रैफिक सिग्नल बना शोपीस, सीसी पावर चौराहे पर पुलिसकर्मियों के साथ कांग्रेस नेता ने संभाली यातायात व्यवस्था - धार, मध्य प्रदेश

पीथमपुर में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल, 50 लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद चौराहे पर जाम से राहत नहीं
धार/पीथमपुर। औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सीसी पावर चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से करीब 50 लाख रुपये की लागत से लगाया गया ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम महज शोपीस बनकर रह गया है।

चौराहे पर यातायात नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी नजर नहीं आने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे बने कि यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष डॉ.

हेमंत हिरोले स्वयं पुलिस कर्मचारियों के साथ सड़क पर उतरे और ट्रैफिक का मोर्चा संभाला। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकलवाने का प्रयास किया।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब यातायात नियंत्रण के लिए लाखों रुपये खर्च कर आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं, तो फिर उनका समुचित उपयोग क्यों नहीं हो रहा है? क्या संबंधित विभाग द्वारा सिग्नल की नियमित मॉनिटरिंग और रखरखाव किया जा रहा है?

जिम्मेदार विभाग से उठते सवाल
50 लाख रुपये की लागत से लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल का संचालन नियमित क्यों नहीं हो रहा? क्या सिग्नल सिस्टम तकनीकी खराबी के कारण बंद है या संचालन में लापरवाही बरती जा रही है?

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जिम्मेदार विभाग ने अब तक क्या कदम उठाए हैं? आखिर कब पीथमपुर के वाहन चालकों को जाम और अव्यवस्थित यातायात से राहत मिलेगी?

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और लाखों रुपये की लागत से लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल को वास्तव में उपयोगी बनाते हैं या यह इसी तरह शोपीस बना रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का “घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान” : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन करने सामग्री वितरण की हुई शुरुआत
Durg05 Nov

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का “घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान” : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन करने सामग्री वितरण की हुई शुरुआत

• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का "घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान" : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर कांग्रेस में ‘स्थानीय बनाम बाहरी’ की सियासत गरमाई, गौरीशंकर सूर्यवंशी ने खोला मोर्चा बाहरी नेताओं के हस्तक्षेप पर जताई नाराजगी,
error: Content is protected !!