मऊ: गुप्ता सर्जिकल हॉस्पिटल को विधानमंडल निधि से आर्थिक सहायता का अधिकार मिला
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मऊ: मऊ नगर के नरईबांध स्थित गुप्ता सर्जिकल हॉस्पिटल एंड पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट को उत्तर प्रदेश विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि से मरीजों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की धनराशि अवमुक्त कराने के योग्य संस्थानों की सूची में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि अस्पताल की विश्वसनीयता का प्रमाण है और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए बेहतर इलाज की नई उम्मीद लेकर आई है।
मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर-खीरी योगानन्द पाण्डेय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की आख्या का हवाला देते हुए बताया गया कि इस अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों के लिए विधायक निधि से आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सकेगी। गुप्ता सर्जिकल हॉस्पिटल मऊ का नाम इस सूची में शामिल होना चिकित्सा सेवाओं, पारदर्शिता और गुणवत्ता की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
यह सुविधा मऊ के साथ-साथ आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर और बिहार के सीमावर्ती जिलों के जरूरतमंद मरीजों को भी लाभान्वित करेगी। संस्थान के संस्थापक डॉ. पीएल गुप्ता और उनके सुपुत्र डॉ. अभिषेक गुप्ता के संयुक्त प्रयासों से यह हॉस्पिटल चिकित्सा क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है। अस्पताल में एडवांस लेप्रोस्कोपी, आधुनिक आईसीयू, 24 घंटे इमरजेंसी और कई सरकारी योजनाओं के तहत हजारों गरीबों का सफल इलाज हो चुका है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

टेंट निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा और कैंप फायर के जरिए विद्यार्थियों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने…
पूरी खबर पढ़ें →
टेंट निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा और कैंप फायर के जरिए विद्यार्थियों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपरभणी : खरीफ सीजन में फसलों को हुए नुकसान और प्रतिकूल प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण आर्थिक संकट का…
पूरी खबर पढ़ें →
बच्चे देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि हमारे समाज की सबसे अनमोल धरोहर हैं। उनकी मुस्कान में खुशियाँ,…
पूरी खबर पढ़ें →
*सड़कों एवं डायवर्सन के समीप रेडियम युक्त साइनेज, पर्याप्त रोशनी तथा निर्माणाधीन पुल-पुलियों के पास बैरिकेडिंग की व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
थांदला - नगर परिषद थांदला के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात, बैराज में जलस्तर की स्थिति से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।