Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र से करीब ढाई साल पहले लापता हुई नाबालिग बा*लिका के अपहरण के मामले में महराजगंज की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली

06 Nov 2026, 09:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र से करीब ढाई साल पहले लापता हुई नाबालिग बा*लिका के अपहरण के मामले में महराजगंज की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज में नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, AHT पुलिस ने 26 वर्षीय युवक को भेजा जेल पुरन्दरपुर/महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र से करीब ढाई साल पहले लापता हुई नाबालिग बा*लिका के अपहरण के मामले में महराजगंज की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने मामले में वांछित अभियुक्त राहुल अग्रहरि को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी 2024 को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के लापता होने पर धारा 363 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में मामले की विवेचना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना को स्थानांतरित कर दी गई।

5 नवंबर 2026 को AHT पुलिस टीम ने अपहृता को सकुशल बरामद किया। पीड़िता के बयान के आधार पर राहुल अग्रहरि पुत्र विनोद अग्रहरी, निवासी वार्ड नंबर 17 कुरैशी नगर, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर का नाम प्रकाश में आया।

इसके बाद मुकदमे में धारा 366 भादवि की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र 26 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट
Mahrajganj22 Nov

यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट

महराजगंज: यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट महराजगंज। यातायात माह नवंबर-2026…

पूरी खबर पढ़ें →
जमीन दिलाने के नाम पर कंपनी को करोड़ों का चूना,02 आरोपी गिरफ्तार
Haridwar22 Nov

जमीन दिलाने के नाम पर कंपनी को करोड़ों का चूना,02 आरोपी गिरफ्तार

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat November 22, 2026 हरिद्वार। एप्रो ग्लोबल कंपनी को मुजफ्फरनगर…

पूरी खबर पढ़ें →
पटवारी के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज, दो आरोपियों पर मामला दर्ज
Sagar22 Nov

पटवारी के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* छतरपुर राजनगर तहसील के डुमरा गांव में पदस्थ पटवारी…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं सख्त दिशा-निर्देशों के तहत जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इ
error: Content is protected !!