Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

07 Nov 2026, 12:10 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ तहसील क्षेत्र के कुचावली स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल मुरादाबाद में दीपावली के उपलक्ष्य में दीपोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान दीप सज्जा, कैंडल निर्माण, रंगोली निर्माण और इंटर हाउस एकल नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियों, सुंदर कलाकृतियों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

IMG 20261106 WA01062
दीपोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे।

रंगोली प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। कनिष्ठ वर्ग (कक्षा एक से पांच) में गंगा हाउस ने प्रथम, सतलुज हाउस ने द्वितीय, यमुना हाउस ने तृतीय और कावेरी हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग (कक्षा छह से दस) में गंगा और कावेरी हाउस संयुक्त रूप से प्रथम, सतलुज हाउस द्वितीय तथा यमुना हाउस तृतीय स्थान पर रहा। इंटर हाउस एकल नृत्य प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में हुई। प्रथम श्रेणी (कक्षा एक से तीन) में यमुना हाउस प्रथम, गंगा हाउस द्वितीय और सतलुज हाउस तृतीय रहा। द्वितीय श्रेणी (कक्षा चार से सात) में यमुना हाउस ने प्रथम, सतलुज हाउस ने द्वितीय और गंगा हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं तृतीय श्रेणी (कक्षा आठ से दस) में गंगा हाउस प्रथम, सतलुज हाउस द्वितीय और कावेरी हाउस तृतीय स्थान पर रहा।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर तथा विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह रहे। दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुदर्शन सोनार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को ज्ञानवान, संस्कारवान और आत्मविश्वासी बनाना है। विद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का अवसर मिले। तकनीकी ज्ञान के साथ नैतिक संस्कार, रचनात्मकता और व्यावहारिक अनुभव भी शिक्षा के महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय ऐसे विद्यार्थियों के निर्माण के लिए प्रयासरत है, जो सफल होने के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को भी समझें। विद्यालय के प्रो-वाइस चेयरमैन संदीप जैन और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नितिन जैन ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम हैं।कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और रचनात्मकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *कैलाश राज मेवाड़ा फिर बने मालवा जनशक्ति के प्रदेश मीडिया प्रभारी
Agar-Malwa22 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *कैलाश राज मेवाड़ा फिर बने मालवा जनशक्ति के प्रदेश मीडिया प्रभारी

**कार्यकुशलता और संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए संस्थापक पदाधिकारियों ने सौंपी पुनः जिम्मेदारी, समर्थकों और शुभचिंतकों…

पूरी खबर पढ़ें →
शातिर ठग के हौसले बुलंद: कई शहरों के मोबाइल व्यापारियों को लगाया लाखों का चूना; रायपुर व बिलासपुर में हुई FIR, पर बलौदाबाजार में कार्रवाई नहीं, 18 महीने से चक्कर काट रहे पीड़ित*
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मौत के बाद भी दूसरों के काम आएगी देह… देहदान का संकल्प लेने वाले प्राचार्य के सी मालवीय का किया सम्मान
Agar-Malwa22 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मौत के बाद भी दूसरों के काम आएगी देह… देहदान का संकल्प लेने वाले प्राचार्य के सी मालवीय का किया सम्मान

विवेकानंद कॉलोनी में प्रबुद्धजनों ने किया अभिनंदन, प्राचार्य मालवीय बोले- जिंदगी के बाद भी जीना है तो अंगदान,…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतनपुरा पहुंचे, विधायक भैरोंसिंह बापू के पुत्र के निधन पर जताया शोक
Agar-Malwa22 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतनपुरा पहुंचे, विधायक भैरोंसिंह बापू के पुत्र के निधन पर जताया शोक

**स्व. गजेंद्र सिंह बबलू बना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों को बंधाया ढांढस, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *पहाड़ी पर विराजे कालवा बालाजी… जहां दाल-बाटी के भोग से प्रसन्न होते हैं हनुमान, मन्नत पूरी होने पर उमड़ता है श्रद्धा का सैलाब
error: Content is protected !!