कांठ में पूजा-अर्चना के साथ नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य शुरू
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ में सिंचाई विभाग की ओर से महमूदपुर राजबहे पर रसूलपुर क्रॉसिंग के निकट विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन कर नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य शुरू कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के उपाध्यक्ष मास्टर धर्मपाल सिंह बिश्नोई ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हवन में आहुति देकर कार्य का शुभारंभ किया।
सिल्ट सफाई का कार्य एक नवंबर से शुरू होना प्रस्तावित था, लेकिन नहरों में कई स्थानों पर पानी भरा होने के कारण कार्य शुरू होने में देरी हुई। इस दौरान सींचपालों ने हिरणपुरा, नवादा और उमरी कलां सहित कई स्थानों पर कुछ लोगों द्वारा गंदा पानी नहरों में छोड़े जाने की शिकायत भी अधिकारियों के सामने रखी। इस पर उपाध्यक्ष ने संबंधित लोगों को 20 दिन की समय सीमा देते हुए नहरों में गंदा पानी छोड़ना बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ विभागीय नियमों के अनुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य 30 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद एक दिसंबर से नहरों में पानी छोड़े जाने की योजना है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड मुरादाबाद आरपी सिंह, सहायक अभियंता कुलदीप सिंह, अवर अभियंता सत्य प्रकाश, कुमुद राजपूत, वीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार एवं राजवीर सिंह तथा सींचपाल अभयवीर सिंह, विष्णु प्रसाद और अमन यादव सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

**कार्यकुशलता और संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए संस्थापक पदाधिकारियों ने सौंपी पुनः जिम्मेदारी, समर्थकों और शुभचिंतकों…
पूरी खबर पढ़ें →
पोलियो दिवस संग विधिक जागरूकता कार्यक्रम :- माननीय रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार तथा श्री विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
*शातिर ठग के हौसले बुलंद: कई शहरों के मोबाइल व्यापारियों को लगाया लाखों का चूना; रायपुर व बिलासपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
विवेकानंद कॉलोनी में प्रबुद्धजनों ने किया अभिनंदन, प्राचार्य मालवीय बोले- जिंदगी के बाद भी जीना है तो अंगदान,…
पूरी खबर पढ़ें →
**स्व. गजेंद्र सिंह बबलू बना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों को बंधाया ढांढस, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक…
पूरी खबर पढ़ें →
**35 साल पहले झाड़ी में विराजित प्रतिमा से शुरू हुई आस्था की कहानी आज भव्य धाम तक पहुंची,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।