जयपुर जिले के धौला उप तहसील में छोटी दीपावली पर जगमगाया कस्बा, मुख्य बाजार से किले तक रोशनी की छटा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धौला में छोटी दीपावली पर जगमगाया कस्बा, मुख्य बाजार से किले तक रोशनी की छटा
जयपुर।धौला छोटी दीपावली को शनिवार को धौला उपतहसील कस्बा रोशनी से नहा गया। मुख्य बाजार में हुई भव्य सजावट और जगह-जगह जगमगाते दीपों, झालरों ने पूरे कस्बे का माहौल दीपोत्सवमय कर दिया।
शनिवार दोपहर से ही मुख्य बाजार में रायसर पुलिस थाना के पुलिसकर्मी त्यौहार पर यातायात प्रबंधन व कानून व्यवस्था के लिए तैनात रहे। पुलिस जाप्ता बाजार में लगातार गश्त करता रहा, जिससे भीड़भाड़ के बावजूद यातायात सुचारू बना रहा और लोगों ने आराम से खरीदारी की।
शाम होते ही कस्बे में दीपावली की रौनक चरम पर पहुंच गई। स्टेट हाईवे 52 सड़क पर धौला सरकारी कॉलेज से लेकर धीरावास तिराहा तक पूरी सड़क को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और सजावट से सजाया गया। सड़क किनारे दुकानों पर भी आकर्षक सजावट की गई, जिससे देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रही।
मुख्य बाजार में व्यापारियों ने अपनी दुकानों को फूलों, लाइटों और तोरणों से सजाया। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों ने सजावट को खूब सराहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बाजार की रोशनी का आनंद लिया।
कस्बे के ऐतिहासिक किले पर भी विशेष रोशनी की गई। किले पर की गई जगमगाहट दूर से ही आकर्षण का केंद्र बनी रही। किले की रोशनी को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे।
छोटी दीपावली के मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और दीप जलाकर खुशहाली की कामना की। पुलिस की मुस्तैदी और बाजार की सजावट के बीच कस्बे में देर रात तक चहल-पहल और उत्साह का माहौल बना रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रिपोर्टर -- दुर्गालाल पालीवाल बेगूं। शहर के निजी विद्यालय पुरोहित किड्स अकादमी इंग्लिश मीडियम सेकेंडरी स्कूल की दो…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमऊ: परिवहन विभाग ने सरवां गांव स्थित अत्याधुनिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक एवं ट्रेनिंग स्कूल में कंप्यूटर आधारित ड्राइविंग…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी-बैरखड़ मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुआ हादसा, पुल पर रेलिंग नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsछत्तीसगढ प्रदेश में शासन स्तर पर खरीफ फसल धान की खरीदी का काम 15 नवंबर 2026 से शुरू…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र के निजी होटल में देर रात ANC पुलिस टीम ने बड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर में गुंडागर्दी! विवाद पूछना पड़ा भारी - दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला - दोनों लहूलुहान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।