धान खरीदी के लिए अब घर बैठे मिलेगा टोकन, किसानों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत तुहर टोकन मोबाइल ऐप से किसान 24 घंटे प्राप्त कर सकेंगे टोकन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


10 नवंबर से शुरू होगी टोकन जारी करने की प्रक्रिया, 15 नवंबर से 15 जनवरी तक धान विक्रय हेतु मिलेगी सुविधा
प्रतिदिन की खरीदी क्षमता का 70 प्रतिशत टोकन ऐप से एवं 30 प्रतिशत समिति स्तर से होगा जारी
सूरजपुर/07 नवंबर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान विक्रय हेतु किसानों की सुविधा एवं खरीदी केंद्रों में लंबी कतारों से राहत दिलाने के उद्देश्य से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा तुहर टोकन मोबाइल ऐप की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस ऐप के माध्यम से किसान घर बैठे किसी भी समय ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकेंगे।
तुहर टोकन मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। ऐप का उपयोग करने के लिए किसानों को सर्वप्रथम ओटीपी आधारित पंजीयन करना होगा। इसके पश्चात किसान अपनी धान विक्रय की मात्रा दर्ज कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन प्राप्त कर सकेंगे।
70 प्रतिशत टोकन ऑनलाइन, 30 प्रतिशत समिति स्तर से
धान खरीदी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने के लिए प्रत्येक समिति की निर्धारित दैनिक खरीदी क्षमता का 70 प्रतिशत टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से तथा शेष 30 प्रतिशत टोकन समिति स्तर से जारी किए जायेगा। ऑनलाइन टोकन की निर्धारित सीमा में 80 प्रतिशत लघु एवं सीमांत किसानों तथा 20 प्रतिशत बड़े किसानों के लिए आरक्षित रहेगा।
भूमि रकबे के अनुसार मिलेगी टोकन की सुविधा
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार 2 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को एक टोकन, 2 एकड़ से अधिक एवं 10 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को दो टोकन तथा 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को तीन टोकन प्राप्त करने की पात्रता होगी।
किसान पूर्व वर्ष की भांति धान की मात्रा दर्ज कर टोकन प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही पात्रतानुसार दूसरे एवं तीसरे टोकन के माध्यम से शेष धान का विक्रय भी कर सकेंगे।
10 नवंबर से काटे जा सकेंगे टोकन
किसानों के लिए टोकन जारी करने की प्रक्रिया 10 नवंबर 2026 से प्रारंभ होगी। इसके अंतर्गत किसान 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक की निर्धारित धान विक्रय तिथियों के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे।
इस डिजिटल व्यवस्था से किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए बार-बार खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी तथा समय की बचत के साथ धान खरीदी प्रक्रिया अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो सकेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमऊ: परिवहन विभाग ने सरवां गांव स्थित अत्याधुनिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक एवं ट्रेनिंग स्कूल में कंप्यूटर आधारित ड्राइविंग…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी-बैरखड़ मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुआ हादसा, पुल पर रेलिंग नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsछत्तीसगढ प्रदेश में शासन स्तर पर खरीफ फसल धान की खरीदी का काम 15 नवंबर 2026 से शुरू…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र के निजी होटल में देर रात ANC पुलिस टीम ने बड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर में गुंडागर्दी! विवाद पूछना पड़ा भारी - दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला - दोनों लहूलुहान…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनोएडा के गौर सिटी स्थित ग्लासी डायमंड मॉल का एक लिफ्ट काफी दिनों से खराब हो रहा है…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।