मालिया नदी के तट पर आकार ले रहा भव्य सूर्य मंदिर, छठ महापर्व पर स्थापित होगी भगवान सूर्य की प्रतिमा

ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल की पहल और सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से निर्माण अंतिम चरण में, मंदिर स्थापना को लेकर क्षेत्र में उत्साह
महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_ मालिया नदी के पावन तट पर आस्था और श्रद्धा का एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल की पहल एवं सहयोगियों के सामूहिक सहयोग से यहां भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है, जो अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। आगामी छठ महापर्व के पावन अवसर पर इस नवनिर्मित मंदिर में भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस ऐतिहासिक पहल से क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह और हर्ष का माहौल है।
मालिया नदी के तट पर बन रहा यह सूर्य मंदिर आने वाले समय में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है। ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल एवं उनके सहयोगियों के इस प्रयास को क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। छठ महापर्व पर भगवान सूर्य की प्रतिमा की स्थापना इस आयोजन को और भी विशेष बनाएगी।
छठ घाट को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां तेज, समिति पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण
उधर, आगामी छठ महापर्व को भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए छठ पूजा सेवा समिति ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार कन्नौजिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मालिया नदी स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान घाट की साफ-सफाई, आवागमन के रास्ते, प्रकाश व्यवस्था और आकर्षक सजावट को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।
निरीक्षण में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी उर्फ बबलू, वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया, पंकज कन्नौजिया, पंकज गोस्वामी, विजेंद्र कुमार, मुलायम यादव तथा कोषाध्यक्ष योगेंद्र कुमार उर्फ पप्पू यादव सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि छठी मइया के महापर्व पर व्रती महिलाओं, माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाट की साफ-सफाई से लेकर भव्य सजावट तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि इस धार्मिक एवं पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें, ताकि मालिया नदी तट पर छठ महापर्व को भव्य, दिव्य और यादगार बनाया जा सके।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







