कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को भाईदूज मनाया जाता है

प्रतिवर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को भाईदूज मनाया जाता है। इस दिन बहनें व्रत उपवास रखकर पूजा करतीं हैं कथा सुनाईं हैं, और अपने भाईयों को तिलक लगातीं हैं। इस वर्ष 2026 में कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तीथि भाईदूज बुधवार 11 नवंबर को मनाया जायेगा। इस बार अमृत सिद्धियोग में भाईदूज का यह पर्व मनाया जाएगा। भाईदूज के इस दिन बहनें अपने भाईयों की उत्तम स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना करतीं है। भाईदूज के दिन पूजा करने के बाद भाईयों को तिलक लगाने की परंपरा भी रही है। इस दिन बहनें व्रत उपवास रखकर पूजा करतीं हैं कथा सुनाईं हैं, और अपनें भाईयों को तिलक लगाने के बाद जल भोजन ग्रहण करतीं हैं। भाईदूज के दिन बहनें घर के मुख्य द्वार पर गोधन का चौका बनातीं हैं, और चौके के अंदर भाईयों के दुश्मनों के प्रतीक के रूप में गोबर से यम अथवा मेरूदंड, मुसल, सर्प, आदि बनातीं हैं, और उसमें श्रीफल, पान सुपारी इत्यादि रखकर बहनें उसे डंडे से कूटतीं हैं, और इसके बाद अपने भाईयों की दीर्घायु की कामना करती हैं, मंगलमय जीवन की कामना करतीं है। बहनें भाईयों को गोधन का प्रसाद खिलातीं हैं। भाईदूज परंपरा अनुसार इस दिन भाईयों को प्रसाद खाने के लिए अपनी बहनों के घर जाना होता है। इस दिन घर पर दाल, खीर पूड़ी मिठाई आदि बनाई जाती है, भाई अपने बहनों को उपहार भेंट करतें हैं। धार्मिक मान्यतानुसार इस दिन बहन भाई यमुना जी में स्नान किया करतें हैं। बहन भाई की हथेली पर चावल, सिंदूर, कद्दू के फूल, पान सुपारी पैसा आदि रखकर जल अर्पित करती हैं, और यह प्रार्थना करतीं हैं – " गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को, सूभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे ,मेरे भाई की आयु बढ़े।" भाईदूज के दिन शाम को बहनें यमदेव के नाम से चौमुखा दीपक प्रज्वलित करके अपने घर के बाहर रखतीं हैं, ऐसी मान्यता है कि दीये को प्रज्वलित करते समय पर आकाश में चील उड़ता हुआ दिखाई दे ,तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है, इसे यमदेव द्वारा बहन की प्रार्थना स्वीकार हु॓आ माना जाता है। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि मंगलवार 10 नवंबर को दोपहर में 02:01 बजे प्रारंभ होगी और बुधवार 11 नवंबर को द्वितीया तिथि 03:54 बजे तक रहेगी। उदया तिथि अनुसार बुधवार 11 नवंबर 2026 को सूर्योदय के समय द्वितीया तीथि व्याप्त रहने से भाईदूज पर्व इसी दिन मनाना श्रेष्ठ, शास्त्र सम्मत भी होगा। भाईदूज पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है, कथनानुसार- कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के बुलावे पर उनके घर पहुंचे थे, यमुना जी ने अपने भाई यमराज का खूब आदर सत्कार किया उन्हें तिलक लगाया और स्वादिष्ट भोजन भी कराया, बहन यमुना जी के इस निस्वार्थ प्रेम से प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान मांगने को कहा, तब बहन यमुना जी यह वरदान मांगा कि इस तिथि के दिन जो भी भाई बहन यमुना नदी के जल में स्नान करेंगे, यमराज का पूजन करेंगे, उन्हें अकाल मृत्यु, यम के कष्टों से मुक्ति मिले, इस पर यमराज ने तथास्तु कहा , और तभी से यह भाईदूज की परंपरा चली आ रही है। भाईदूज को बहन भाई के आपसी स्नेह, प्रेम आत्मीयता का प्रतीक माना जाता है। भाईदूज पर्व यह सिखलाती है कि रिश्तों की असली सच्चाई एक दूसरे के दुख सुख, में सदा सहभागी बनने में ही है। हमारे यहां भारतदेश में प्रत्येक पर्व त्योहार केवल अपने व्यक्तिगत खुशी तक ही सीमित नहीं होते हैं, बल्कि यह पर्व त्योहार दूसरों के जीवन में खुशियां ,प्रसन्नता बांटने की प्रेरणा देतें हैं। भाईदूज का यह पर्व भी यही संदेश लेकर आता है कि अपनी खुशियों के साथ साथ अपने घर परिवार, समाज के उन लोगों का भी हमें ध्यान रखना चाहिए, जिन्हें कि वास्तव में प्रेम, सहयोग, और सहारे की जरूरत होती है। भाईदूज का यह पर्व अपने घर परिवार के साथ खुशियां मनानें के साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता करके उनके चेहरे पर भी एक सुंदर मुस्कुराहट लानें का दिन हैव भाईदूज उन सभी रिश्तों को एक धागे में बांधने का शुभ अवसर होता है, जो कि जीवन के प्रत्येक उतार चढ़ाव में सदा हमारे आपके साथ जुड़े रहतें हैं। भाईदूज के अवसर पर रिश्तों में मिठास बढ़ानें के साथ साथ सेवा ,दया करूणा, ममता, प्रेम का भाव भी अपनानें का दिन है। आईए इस भाईदूज के दिन हम सब मिलकर अपने घर परिवार की खुशियों के साथ साथ अपने आसपास के लोगों, समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हुए सबके जीवन में खुशियों का दीप जलाकर जीवन में अंधेरा मिटाकर एक नया उजाला लाएं।.
सभी बहन भाईयों को भाईदूज की हार्दिक हार्दिक बधाई, शुभकामनाऐं।।"
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




