Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

संत समाज ने दी ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह को श्रद्धांजलि त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह गुरू ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं-मह

10 Nov 2026, 04:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
संत समाज ने दी ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह को श्रद्धांजलि त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह गुरू ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं-मह - HARIDWAR, उत्तराखंड

संत समाज ने दी ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह को श्रद्धांजलि
त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह
गुरू ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं-महंत जयपाल सिंह
हरिद्वार, 10 नवम्बर। ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह महाराज की स्मृति में कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी तेरह अखाड़ों के संतों ने ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान अखाड़े में स्थित गुरूद्वारे में गुरूवाणी का पाठ और अरदास की गयी।

श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि निर्मल कुटिया जालंधर के संस्थापक ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। उनके शिष्य महंत जसपाल सिंह अपने गुरू के दिखाए मार्ग पर चलते हुए निर्मल कुटिया की सेवा परंपरा का निरंतर विस्तार कर रहे हैं।

महंत जसपाल सिंह ने कहा कि गुरू ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं। वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें गुरू के रूप में ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह का सानिध्य प्राप्त हुआ है।

गुरूदेव से प्राप्त ज्ञान और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए निर्मल कुटिया की सेवा परंपरा और धर्म की कीर्ति को बढ़ाना ही उनका लक्ष्य है। निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह महाराज दिव्य संत थे।

धर्म संस्कृति के उत्थान में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। श्रीमहंत जगतार मुनि एवं महामंडलेश्वर अरूण दास ने कहा कि मानव कल्याण के लिए जीवन समर्पित करने वाले ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह महाराज संत समाज के प्ररेणा स्रोत थे।

महंत गुरूवेंद्र सिंह हजारा, महंत श्याम दास, स्वामी केशवानंद, महंत जमना दास, महंत ज्ञानानंद, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत सुतिक्ष्ण मुनि, महंत सूरज दास, संत गुरमाल सिंह, महंत हरवेंद्र सिंह, महंत निर्भय सिंह, महंत वीर सिंह, महंत खेम सिंह, बाबा देवेंद्र सिंह ने भी ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह महाराज को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मैहर में भी गूंजेगी छठी मैया की जयकार, तीन प्रमुख घाटों पर दिखेगी पूर्वांचल की आस्था और संस्कृति की अनुपम छटा*
Maihar09 Nov

मैहर में भी गूंजेगी छठी मैया की जयकार, तीन प्रमुख घाटों पर दिखेगी पूर्वांचल की आस्था और संस्कृति की अनुपम छटा*

*मैहर में भी गूंजेगी छठी मैया की जयकार, तीन प्रमुख घाटों पर दिखेगी पूर्वांचल की आस्था और संस्कृति…

पूरी खबर पढ़ें →
कार्तिक मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथी को गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया जाता है।
A2Z सभी खबर सभी जिले की09 Nov

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथी को गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया जाता है।

गोवर्धन पूजा उत्सव प्रतिवर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाता है।गोवर्धन पूजा उत्सव, भगवान…

पूरी खबर पढ़ें →
अन्नकूट का प्रसादी
A2Z सभी खबर सभी जिले की09 Nov

अन्नकूट का प्रसादी

गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महाप्रसादी का हुआ आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी सवाई माधोपुर। गोवर्धन पूजा एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
मालिया नदी के तट पर आकार ले रहा भव्य सूर्य मंदिर, छठ महापर्व पर स्थापित होगी भगवान सूर्य की प्रतिमा
Sonbhadra09 Nov

मालिया नदी के तट पर आकार ले रहा भव्य सूर्य मंदिर, छठ महापर्व पर स्थापित होगी भगवान सूर्य की प्रतिमा

ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल की पहल और सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से निर्माण अंतिम चरण में, मंदिर स्थापना…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!