Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

जाेधपुर शहर विधायक ने दिया, अपनायत, प्रेम ओर स्नेह का सन्देश

10 Nov 2026, 08:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जाेधपुर शहर विधायक ने दिया, अपनायत, प्रेम ओर स्नेह का सन्देश - JODHPUR, राजस्थान

*वही चाय की प्याली… वही पुराने चेहरे… और दिल में बसा अपना जोधपुर*
*शहर विधायक भंसाली ने सोशल मीडिया पर साझा किया जोधपुर की गलियों से जुड़ा भावनात्मक संदेश, दीपावली के रामा-श्यामा और पुराने रिश्तों का किया जिक्र*

जोधपुर। 10 नवंबर। @ जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए शहर की ऐतिहासिक जुनी मंडी, वहां की चाय और वर्षों पुराने आत्मीय रिश्तों से जुड़ी यादों को ताजा किया। उन्होंने दीपावली के पारंपरिक रामा-श्यामा और जोधपुर की गलियों में बसे अपनत्व को शहर की असली खूबसूरती बताया।
शहर विधायक अतुल भंसाली ने अपनी पोस्ट में लिखा, "वही जुनी मंडी… वही चाय की प्याली… और वही बरसों पुराना जाना-पहचाना स्वाद! जगह वही, लोग वही और अपनत्व भी वही। वही दीपावली का रामा-श्यामा।"
उन्होंने आगे लिखा कि कुछ जगहें सिर्फ पहचान नहीं होतीं, बल्कि उनसे जुड़ी यादें और रिश्ते दिल के बेहद करीब होते हैं। जोधपुर की गलियों का यही अपनापन इसकी असली खूबसूरती है।

*पुराने रिश्तों और परंपराओं से जुड़ाव का दिया संदेश*

शहर विधायक अतुल भंसाली की इस पोस्ट में जोधपुर की पुरानी बस्तियों की आत्मीयता, पारंपरिक मेलजोल और दीपावली के रामा-श्यामा की झलक देखने को मिली। जुनी मंडी की चाय और वहां के परिचित माहौल का उल्लेख करते हुए उन्होंने शहर की सांस्कृतिक पहचान तथा पुराने रिश्तों के महत्व को रेखांकित किया।
जोधपुर में दीपावली के अवसर पर रामा-श्यामा की परंपरा वर्षों से सामाजिक मेलजोल और आपसी सद्भाव का प्रतीक रही है। विधायक भंसाली ने अपनी पोस्ट के माध्यम से इसी आत्मीय परंपरा और शहर से जुड़े भावनात्मक लगाव को अभिव्यक्त किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सुजौली में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, सुजौली और बड़खड़िया के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता राजेश गुप्ता और विशाल अवस्थी रहे
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेमली तालाब के डूब क्षेत्र और आम रास्तों से हटेगा अवैध अतिक्रमण, कलेक्टर ने दिए निर्देश जनसुनवाई में 10 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, अ
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश बैंकों में अटके पशुपालकों के ऋण प्रकरणों को प्राथमिकता से मंजूरी दिलाएं : कलेक्टर स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरणों का नियमित फॉलोअप करन
कलेक्टर ने जनसुनवाई में आमजनों की समस्याए सुनी और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
error: Content is protected !!