Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

हरियाणा के 14,772 स्कूलों में वित्तीय कामकाज को गति देने की तैयारी, शिक्षा विभाग का नया आदेश, ब्लॉक स्तर पर बदली व्यवस्था

11 Nov 2026, 10:30 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरियाणा के 14,772 स्कूलों में वित्तीय कामकाज को गति देने की तैयारी, शिक्षा विभाग का नया आदेश, ब्लॉक स्तर पर बदली व्यवस्था - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा में सरकारी स्कूलों से जुड़ी योजनाओं के वित्तीय और प्रशासनिक कामकाज को अधिक सुचारू बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत प्रदेश के 14,772 स्कूलों में समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना के क्रियान्वयन को गति देने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्निर्धारण किया गया है।

साथ ही मुख्यालय, जिला, ब्लॉक और स्कूल स्तर पर एक लाख रुपये तक की वित्तीय शक्तियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (HSSPP) की ओर से जारी आदेश में वित्तीय कार्यों के निपटान, बिलों की प्रक्रिया और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इसका उद्देश्य स्कूलों को योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि के उपयोग और संबंधित वित्तीय औपचारिकताओं में अनावश्यक देरी से बचाना है। एक लाख रुपये तक की वित्तीय शक्तियां निर्धारित
माध्यमिक शिक्षा निदेशक-सह-राज्य परियोजना निदेशक की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, एकमुश्त उपाय के तौर पर राज्य वार्षिक योजना के तहत एक लाख रुपये तक की वित्तीय शक्तियां स्वीकृत की गई हैं।

इन शक्तियों के निर्धारण से विभिन्न स्तरों पर वित्तीय कार्यों के निपटान की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। नई व्यवस्था समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ स्पर्श मॉडल को बेहतर तरीके से लागू करने के उद्देश्य से की गई है।

ब्लॉक स्तर पर स्टाफ की जिम्मेदारियां होंगी तय
परिषद ने जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों में उपलब्ध समग्र शिक्षा के कर्मचारियों को काम के बोझ और जरूरत के अनुसार अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपें। इस व्यवस्था में ब्लॉक अकाउंटेंट्स को आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि वित्तीय कार्यों का निपटान समय पर हो सके।

इसके अलावा ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) और जिला लेखा अधिकारियों को साइबर ट्रेजरी के माध्यम से पास होने वाले बिलों का नियमानुसार सत्यापन और प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे वित्तीय प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन और जवाबदेही  सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

मुख्यालय में बिल जमा करने के लिए रोटेशनल ड्यूटी
नए आदेश में मुख्यालय स्तर पर बिल जमा करवाने की व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। इसके तहत ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को कर्मचारियों की रोटेशनल ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

कर्मचारी बारी-बारी से मुख्यालय में बिल जमा करवाने का काम संभालेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि बिलों से संबंधित कार्य भी समय पर पूरे हों और किसी एक कर्मचारी पर अतिरिक्त जिम्मेदारी न पड़े।

साथ ही ब्लॉक कार्यालयों में रोजमर्रा के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित न हों। शिक्षा विभाग की इस नई व्यवस्था से प्रदेश के हजारों सरकारी स्कूलों से जुड़े वित्तीय कार्यों के संचालन में बेहतर समन्वय स्थापित करने और समग्र शिक्षा तथा पीएम श्री जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन को व्यवस्थित बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mau11 Nov

मऊ: कंप्यूटर आधारित ड्राइविंग टेस्ट शुरू, लाइसेंस प्रक्रिया सख्त

मऊ: परिवहन विभाग ने सरवां गांव स्थित अत्याधुनिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक एवं ट्रेनिंग स्कूल में कंप्यूटर आधारित ड्राइविंग…

पूरी खबर पढ़ें →
गोएठा नदी पुल पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित होकर नीचे उतरा ट्रैक्टर का इंजन, सरिया लदी ट्रॉली सड़क पर टिकी रही
Sonbhadra11 Nov

गोएठा नदी पुल पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित होकर नीचे उतरा ट्रैक्टर का इंजन, सरिया लदी ट्रॉली सड़क पर टिकी रही

दुद्धी-बैरखड़ मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुआ हादसा, पुल पर रेलिंग नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur11 Nov

छग .-खरीफ विपणन वर्ष 2026-27,में किसान ऑनलाइन अपने मोबाईल एप्प से धान विक्रय का टोकन प्राप्त कर सकेंगे

छत्तीसगढ प्रदेश में शासन स्तर पर खरीफ फसल धान की खरीदी का काम 15 नवंबर 2026 से शुरू…

पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र के निजी होटल में देर रात ANC पुलिस टीम की बड़ी रेड, 7 युवक गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
Kurukshetra11 Nov

कुरुक्षेत्र के निजी होटल में देर रात ANC पुलिस टीम की बड़ी रेड, 7 युवक गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र के निजी होटल में देर रात ANC पुलिस टीम ने बड़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gautam Buddha Nagar11 Nov

नोएडा के गौर सिटी स्थित ग्लासी डायमंड मॉल का एक लिफ्ट खराब हो गया है जिससे लोगों परेशान

नोएडा के गौर सिटी स्थित ग्लासी डायमंड मॉल का एक लिफ्ट काफी दिनों से खराब हो रहा है…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!