स्लग्न,कैमूर में बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डेस्क,बिहार कैमूर, ।।स्लग्न,कैमूर में बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम
वियो,कैमूर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोनहन थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी संजय श्रीवास्तव अपने बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान कर्णपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजय श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक के घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। आगामी 25 नवंबर को बेटे की शादी होने वाली थी। जिस पिता के कंधों पर बेटे की शादी की जिम्मेदारी थी, वही पिता शादी का कार्ड बांटने निकले और वापस घर नहीं लौट सके।
इस घटना के बाद खैरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नागपूरमध्ये शिक्षक दाम्पत्याचा दुर्दैवी मृत्यू; दिवाळीच्या दिवशी घडलेल्या घटनेने परिसरात खळबळ! नागपूर : दिवाळीच्या सणादरम्यान नागपूर शहरातील बेसा…
पूरी खबर पढ़ें →
*धान अधिप्राप्ति की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश* गया, 13…
पूरी खबर पढ़ें →
सोनभद्र में CSC ID के दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार सोनभद्र।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न छठ घाटों का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 13.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा विष्णुपद थाना…
पूरी खबर पढ़ें →
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।