Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Narmadapuram

45वीं जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी नर्मदापुरम जिले की टीम

12 Nov 2026, 08:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
45वीं जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी नर्मदापुरम जिले की टीम - नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और जिले का नाम रोशन करने के उद्देश्य से नर्मदापुरम जिला खो-खो संघ की टीम 45वीं जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। यह प्रतियोगिता 11 से 13 नवंबर तक जबलपुर में आयोजित की जा रही है, जिसमें नर्मदापुरम जिले की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें भाग लेंगी।

जिला खो-खो संघ के सचिव अश्विनी मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ के अध्यक्ष बशारत खान के मार्गदर्शन में जिले की टीम प्रतियोगिता में सहभागिता करेगी। टीम कोच नीरज ठाकुर एवं श्याम मरावें के निर्देशन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी की है। खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं, जिला खो-खो संघ के उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार शर्मा ने बताया कि 45वीं जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। नर्मदापुरम जिले के खिलाड़ी भी पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मैदान में उतरेंगे।

जिला खो-खो संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर नर्मदापुरम जिले का गौरव बढ़ाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही (Barhi) कस्बे में दीपावली की रात (8-9 नवंबर 2026) एक बेहद दर्दनाक और भीषण अग्निकांड हुआ है।
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए अभी से जुटें स्कूल, कमजोर विद्यार्थियों पर रहेगा विशेष फोकस कलेक्टर डॉ. मीना ने शिक्षा विभाग की
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश हेलमेट नहीं पहनने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 50 से अधिक वाहनों के चालान; ₹18,300 का समन शुल्क वसूला बड़ोद चौराहे पर यातायात पुलिस की
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश प्रारूप मतदाता सूची जारी, अब मतदाता कर सकेंगे नाम और विवरणों का सत्यापन
Agar-Malwa12 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश प्रारूप मतदाता सूची जारी, अब मतदाता कर सकेंगे नाम और विवरणों का सत्यापन

आगर-मालवा।** भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की प्रक्रिया के…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *सोयतकलां में पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 7.39 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा भी जब्त, जब्त सामग्री
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अटकी शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, दो दिन में निराकरण के निर्देश कलेक्टर डॉ. मीना ने अधिकारियों को दी दो टूक
error: Content is protected !!