आजमगढ़: फूलपुर में डाला छठ की तैयारियां तेज, पोखरों की सफाई से लेकर पूजा सामग्री की खरीदारी तक जुटे लोग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आजमगढ़: फूलपुर में डाला छठ की तैयारियां तेज, पोखरों की सफाई से लेकर पूजा सामग्री की खरीदारी तक जुटे लोग
रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश
आजमगढ़। फूलपुर क्षेत्र में डाला छठ महापर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। पर्व को लेकर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
कहीं पोखरों की साफ-सफाई की जा रही है तो कहीं नदियों और घाटों को स्वच्छ बनाने का कार्य चल रहा है। वहीं, छठ पूजा के लिए जगह-जगह बेदी बनाई जा रही है।
बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालु पूजा के लिए सूप, दउरा, घड़ा, दीपक, तेल सहित अन्य आवश्यक सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं।
डाला छठ बिहार की प्राचीन धार्मिक परंपराओं से जुड़ा महापर्व है, जिसकी आस्था और महत्ता आज पूरे भारत में देखने को मिलती है। इस पर्व में श्रद्धालु भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

భద్రాచలం, 13 నవంబర్ :పోలవరం జిల్లాలోని చింతూరు, ఎటపాక, కూనవరం, వి.ఆర్.పురం విలీన మండలాల ప్రజలు, గిరిజన కక్షిదారులు, సాక్షులు మరియు న్యాయవాదులు కోర్టు…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आध्यात्मिक धर्मशाला ‘कामधेनु लोक’ का किया भव्य लोकार्पण गौसेवा और आध्यात्मिक…
पूरी खबर पढ़ें →
कैमूर। कैमूर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने…
पूरी खबर पढ़ें →
समाचार युवा देश की रीढ़, अपनी प्रतिभा और ऊर्जा से राष्ट्र निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका - सांसद…
पूरी खबर पढ़ें →
कैमूर (भभुआ)। दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर। आज मैहर के बाबा अलाउद्दीन खां फुटबॉल स्टेडियम में स्वर्गीय बबलू मार्टिन की स्मृति में आयोजित जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।