Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

DIG और SP ने किया पैदल गश्त, छठ घाटों का लिया जायजा

13 Nov 2026, 08:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
DIG और SP ने किया पैदल गश्त, छठ घाटों का लिया जायजा - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज में छठ पर्व को लेकर एक्शन मोड में पुलिस के आला अधिकारी
DIG और SP ने किया पैदल गश्त, छठ घाटों का लिया जायजा
महराजगंज। छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस अलर्ट मोड में है।

शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने नगर तिराहा से हनुमानगढ़ी तक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों, बाजारों और आसपास के इलाकों में भ्रमण कर आमजन से संवाद किया। इसके बाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बलिया नाला स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के आवागमन और सुविधाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अरविंद जायसवाल का संकल्प साकार, सूर्य मंदिर में सपत्नीक यजमान बने संजय श्रीवास्तव
Sonbhadra13 Nov

अरविंद जायसवाल का संकल्प साकार, सूर्य मंदिर में सपत्नीक यजमान बने संजय श्रीवास्तव

मलिया नदी छठ घाट पर नवनिर्मित सूर्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का वैदिक अनुष्ठान शुरू, अयोध्या के आचार्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
कुशीनगर के जोकवा बाजार में नहर किनारे मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Kushinagar13 Nov

कुशीनगर के जोकवा बाजार में नहर किनारे मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता फाजिलनगर के जोकवा बाजार-मधुरिया मार्ग पर नहर किनारे शुक्रवार की दोपहर…

पूरी खबर पढ़ें →
सोनभद्र में CSC ID के दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
Sonbhadra13 Nov

सोनभद्र में CSC ID के दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र में CSC ID के दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार सोनभद्र।…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर में डाला छठ की तैयारियां तेज, पोखरों की सफाई से लेकर पूजा सामग्री की खरीदारी तक जुटे लोग
Azamgarh13 Nov

आजमगढ़: फूलपुर में डाला छठ की तैयारियां तेज, पोखरों की सफाई से लेकर पूजा सामग्री की खरीदारी तक जुटे लोग

आजमगढ़: फूलपुर में डाला छठ की तैयारियां तेज, पोखरों की सफाई से लेकर पूजा सामग्री की खरीदारी तक…

पूरी खबर पढ़ें →
कासगंज में अनियमितताओं के आरोप में सील्ड निजी अस्पताल पुनः चालू, स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही पर उठे सवाल।
Kasganj13 Nov

कासगंज में अनियमितताओं के आरोप में सील्ड निजी अस्पताल पुनः चालू, स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही पर उठे सवाल।

कासगंज। बिना मानकों के पूरा किए अकुशल चिकित्सकों द्वारा कासगंज में जारी है पहले तो प्राइवेट क्लिनिकों ब…

error: Content is protected !!