लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रविवार को कोल्हुई कस्बे के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


छठ पर्व की रौनक से गुलजार हुए बाजार, कोल्हुई में उमड़ी खरीदारों की भीड़
कोल्हुई/ महराजगंज। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रविवार को कोल्हुई कस्बे के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली।
पर्व के तीसरे दिन सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। छठ पूजा से जुड़ी सामग्रियों की खरीदारी को लेकर दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही।
छठ महापर्व को लेकर व्रती महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार को व्रत के तीसरे दिन व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को संध्या अर्घ्य अर्पित करेंगी।
इसके लिए घरों से लेकर पूजा स्थलों तक तैयारियां की जा रही हैं। फल, फूल, नारियल, गन्ना और पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही।
कोल्हुई कस्बे में छठ पर्व की रौनक देखते ही बन रही है। बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए।
चारों तरफ छठी मइया के गीतों और पर्व की तैयारियों के बीच पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लखनऊ। सहारा इंडिया परिवार, साईं प्रसाद ग्रुप, पल्स कंपनी सहित विभिन्न चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले लाखों-करोड़ों…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक गढ़पहरा धाम में रविवार…
पूरी खबर पढ़ें →
अयोध्या बीकापुर विधानसभा क्षेत्र (274), अयोध्या। पटेल प्रगति समिति, अयोध्या द्वारा आयोजित पटेल समाज सम्मान समारोह एवं स्नेह…
पूरी खबर पढ़ें →
*दो वीरांगनाएँ, एक लक्ष्य — भारत की स्वतंत्रता 🇮🇳* 1857 की क्रांति में जब झाँसी की धरती अंग्रेजी…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज: यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट महराजगंज। यातायात माह नवंबर-2026…
पूरी खबर पढ़ें →
*વીર આહિર સપૂત દેવાયત આપા બોદર ના ગઢ બોડીદર માં 18 નવેમ્બર શૌર્ય દિવસ ની શોભા યાત્રા ભવ્ય…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।