क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे दो मवेशी बरामद, चालक गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शेरपुर मोड़ के पास पुलिस ने की कार्रवाई, वाहन में क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे थे दो मवेशी
चैनपुर (कैमूर)। कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो मवेशियों को बरामद करने के साथ ही परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे टाटा मैजिक वाहन को भी जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को सुबह गश्ती के दौरान करीब 9:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम कल्याणिपुर की तरफ से एक टाटा मैजिक वाहन में मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शेरपुर मोड़ के पास वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान वाहन में दो मवेशी पाए गए, जिन्हें कथित तौर पर अवैध रूप से क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मवेशियों को बरामद कर लिया और वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इस्लामुद्दीन साह, पिता मोहम्मद सबीर साह, निवासी केवा, थाना चैनपुर, जिला कैमूर के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन करने वालों के बीच पुलिस की सक्रियता को लेकर चर्चा है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

प्रेस विज्ञप्ति गया, दिनांक – 15 नवंबर 2026 किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता…
पूरी खबर पढ़ें →
NH-130 के नीचे मुंगाडीह पुल के पास निर्माण को लेकर उठे सवाल, विनायक मोटर्स के पास शासकीय भूमि…
पूरी खबर पढ़ें →
#भीषण_सड़क_हादसा : भरतपुर जिले में बयाना कस्बे के त्यौहारी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें…
पूरी खबर पढ़ें →
#रूपवास_में_शांतिपूर्ण मतदान के बीच शक्करपुर में हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा, रूपवास पंचायत समिति की सभी 38…
पूरी खबर पढ़ें →
*🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | ढोढसर* *बेरावाली ढाणी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 1100 कड़बी के पूले जलकर…
पूरी खबर पढ़ें →
धरम धारी, रोहट, पाली - देवस्थान विभाग, जोधपुर के निर्देशों की पालना में श्री गाजन माता मंदिर विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।