भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और विचारों से युवाओं को कराया परिचित, वक्ताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जावरा—स्थानीय भगत सिंह महाविद्यालय में रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू कक्षाओं का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और देश व आदिवासी समाज के लिए दिए गए उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभूलाल चंद्रवंशी उपस्थित रहे। अध्यक्षता पिपलोदा नगर पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चंद्रवंशी ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप मे अटलग्राम विकास सामाजिक संगठन जावरा के अध्यक्ष अभय कोठारी, सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह चौहान , समाजसेवी वर्दी चंद, अजय चन्र्दवंशी तथा जावरा जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक युवराज सिंह पवार मौजूद रहे।
25 वर्ष की उम्र में देश और समाज के लिए दिया बलिदान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में देश और आदिवासी समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, त्याग और विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं।
वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलते हुए नशे से दूर रहें, शिक्षा को प्राथमिकता दें और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं की रक्षा के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि शिक्षित और जागरूक युवा ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता देवी सिंह राठौर ने किया तथा आभार अंकित ठाकुर ने माना। इस अवसर पर बबलू दास बैरागी, सागर बरसोलिया, भावना परमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जमुनियां गोपाल गौशाला पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी, गोवंश के रखरखाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा स्व-सहायता समूह द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
कटाएघाट में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे महापौर प्रीति सूरी, भाजपा…
पूरी खबर पढ़ें →
।।वंदेभारतलाइवटीव न्युज के सभी दर्शक बंधुओं को कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाऐ। । ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷ कार्तिक मास पूर्णिमा तिथि…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर। भदनपुर टोल प्लाजा के कर्मचारियों के पीएफ का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मिली…
पूरी खबर पढ़ें →
बेबी कॉन्वेंट स्कूल, जहांगीराबाद, भोपाल में 21 नवंबर को "प्रतिभा खोज" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नगर निगम द्वारा काकागंज वार्ड स्थित वीरांगना झलकारी बाई…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।