Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

छोटे से गांव गोठड़ा की बेटी डॉ. मेघना महिया ने FMGE परीक्षा पास कर बढ़ाया गांव का मान

18 Nov 2026, 01:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
छोटे से गांव गोठड़ा की बेटी डॉ. मेघना महिया ने FMGE परीक्षा पास कर बढ़ाया गांव का मान - NAGAUR, राजस्थान

पादू कलां :निकटवर्ती
ग्राम गोठड़ा की होनहार बेटी डॉ. मेघना महिया ने एफएमजीई (FMGE) परीक्षा उत्तीर्ण कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे गोठड़ा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

डॉ. मेघना महिया ग्राम गोठड़ा की पहली बेटी हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का गौरव प्राप्त किया है।

उनकी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डॉ.

मेघना जिला परिषद नागौर वार्ड संख्या 21 के उम्मीदवार प्रेमसुख महिया की सुपुत्री तथा पूर्व प्रधान रामपाल महिया की पौत्री हैं। क्या है FMGE परीक्षा
एफएमजीई (Foreign Medical Graduate Examination) विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा है।

यह विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले भारतीय विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। इसे उत्तीर्ण करना भारत में चिकित्सा पंजीकरण की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है।

डॉ. मेघना की इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गांव की बेटी की इस सफलता को आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अभिभावकों के लिए बड़ी राहत: निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम, शिक्षा निदेशालय ने जारी की नई SOP
Chandrapur22 Nov

अभिभावकों के लिए बड़ी राहत: निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम, शिक्षा निदेशालय ने जारी की नई SOP

सुमिता शर्मा चंद्रपूर महाराष्ट्र : राज्य के मान्यता प्राप्त गैर-अनुदानित (निजी) स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया, फीस वसूली और…

पूरी खबर पढ़ें →
बागड़ी ग्राम पंचायत में नई शुरुआत, सरपंच मांगी देवी ने संभाली कमान; विकास को लेकर जताया संकल्प बागड़ी। ग्राम पंचायत बागड़ी में नव निर्वाचित सरपंच श्रीमती मांगी देवी ने पदभार ग्रहण
शासकीय तिलक कॉलेज में तीन दिवसीय साहित्यिक, रूपांकन एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न, विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा 19 से 21 नवंबर तक आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
ग्राम पंचायत सत्याया के नवनिर्वाचित सरपंच डॉ योगेंद्र सिंह भाटी ने संभाला कार्यभार
Jaisalmer22 Nov

ग्राम पंचायत सत्याया के नवनिर्वाचित सरपंच डॉ योगेंद्र सिंह भाटी ने संभाला कार्यभार

ग्राम पंचायत सत्याया के नवनिर्वाचित सरपंच डॉ. योगेंद्र सिंह भाटी ने आज पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर…

पूरी खबर पढ़ें →
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश
Mahrajganj22 Nov

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश

महराजगंज: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश महराजगंज। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
छात्र किसी भी रंग का स्वेटर पहनकर जा सकेंगे स्कूल… जूते-चप्पल उतारना भी अनिवार्य नहीं,बढ़ती ठंड में DPI का बड़ा फैसला, अब सेहत पहले, यूनिफॉर्म बाद में
Sagar22 Nov

छात्र किसी भी रंग का स्वेटर पहनकर जा सकेंगे स्कूल… जूते-चप्पल उतारना भी अनिवार्य नहीं,बढ़ती ठंड में DPI का बड़ा फैसला, अब सेहत पहले, यूनिफॉर्म बाद में

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे स्कूली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!