Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

हरियाणा के दुकानदारों को बड़ी राहत, एक महीने में मिलेगा दुकानों का मालिकाना हक; CM सैनी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

18 Nov 2026, 01:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरियाणा के दुकानदारों को बड़ी राहत, एक महीने में मिलेगा दुकानों का मालिकाना हक; CM सैनी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहरी स्वामित्व योजना 1.0 और 2.0 के तहत दुकानदारों को मालिकाना हक देने से जुड़े सभी लंबित मामलों का एक महीने के भीतर निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक देने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

इसके लिए संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ प्राथमिकता से काम करें। मुख्यमंत्री मंगलवार को चंडीगढ़ में शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व, विकास एवं पंचायत, लोक निर्माण, शिक्षा विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 20 वर्ष से अधिक समय से किराये, लीज या लाइसेंस फीस के आधार पर नगर निकायों की दुकानों का संचालन कर रहे पात्र लोगों को मालिकाना हक देने का निर्णय लिया था।

इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना शुरू की गई, ताकि लंबे समय से कारोबार कर रहे दुकानदारों को संपत्ति का कानूनी अधिकार मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में विभागीय अनापत्ति, दस्तावेजों के सत्यापन या अन्य औपचारिकताओं के कारण देरी हो रही है, उनका आपसी समन्वय से समाधान किया जाए।

निर्धारित एक महीने की समय-सीमा में मामलों का निपटारा करने के लिए अधिकारियों को व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी तय करने को कहा गया। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शहरी स्वामित्व योजना 1.0 के तहत अब तक 13,601 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 7,224 को मंजूरी दी जा चुकी है और 47 मामले लंबित हैं।

वहीं, शहरी स्वामित्व योजना 2.0 के तहत 1,781 आवेदन प्राप्त हुए हैं और 311 मामलों में रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपत्ति का वैध मालिकाना अधिकार मिलने से दुकानदारों को कारोबार में स्थायित्व मिलेगा और वे अपनी संपत्ति का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।

सरकार का लक्ष्य पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था के माध्यम से योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना है। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ.

सुमिता मिश्रा, ए.के. सिंह, अनुराग अग्रवाल, शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा तथा मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव डॉ.

यश पाल और अजय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर कमाल बाबा सहित अनेक लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने दिलाई सदस्यता, पुष्पमाला और अंगव
मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*
Maihar23 Nov

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*

*अरुण मिश्रा के स्थान पर प्रमोद उपाध्याय को मिली मैहर सहायक यंत्री की जिम्मेदारी* *मैहर। विगत दिनों ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम एसपी को सौंपा पलिया पत्रकारों के जेल भेजे जाने के मामले में क्रांतिकारी पत्रकार हुए लामबंद
12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”
Chandrapur23 Nov

12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”

दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr.Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv 12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!