Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

धान घोटाले की जांच के बीच कुरुक्षेत्र के जिले के खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह…

18 Nov 2026, 01:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धान घोटाले की जांच के बीच कुरुक्षेत्र के जिले के खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह... - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
जिले के खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह घटना ऐसे वक्त में सामने आया है जब कुरुक्षेत्र जिले की अनाज मंडी में धान खरीद और फर्जी रजिस्ट्रेशन को लेकर करोड़ों रुपये के कथित घोटाले की गूंज चारों तरफ सुनाई दे रही हैं। ऐसे में राजनीतिक एवं अनाज मंडी प्रशासन एवं राइस मिलर्स में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेश हडकंप मच गया है।

हालांकि अधिकारी नरेश कुमार ने अपने इस्तीफे में व्यक्तिगत और घरेलू समस्याओं का हल दिया है लेकिन प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि इस कदम के पीछे पिछले दिनों सामने आए धान घोटाले की जांच का दबाव भी एक बड़ा कारण हो सकता है।
जानकारी के अनुसार जिले के खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने विभाग की मुख्य सैक्रटरी डा. अमनीत पी. ​​कुमार को भेजकर अपना इस्तीफा देने का आग्रह किया है। इसके साथ ही इस्तीफे की प्रतियां जीएसटी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक और कुरुक्षेत्र के डीसी विश्राम कुमार को भी भेजी गई है। कुरुक्षेत्र में पिछले लगभग 8-10 महीने से डी.एफ.सी. का पद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इससे पहले इस पद पर तैनात राजेश कुमार उस वक्त देशभर की सुर्खियों में आ गए थे जब भारतीय किसान यूनियन (चहूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चहूनी के साथ उनका विवाद हुआ था और मामला काफी तूल पकड़ गया था।
उस घटना के ठीक बाद इसी साल 20 जनवरी को नरेश कुमार को कुरुक्षेत्र में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब अचानक उनके इस तरह इस्तीफे देने के बाद विभाग के भीतर और बाहर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि विभाग की तरफ से अभी तक इस्तीफे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर कमाल बाबा सहित अनेक लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने दिलाई सदस्यता, पुष्पमाला और अंगव
मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*
Maihar23 Nov

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*

*अरुण मिश्रा के स्थान पर प्रमोद उपाध्याय को मिली मैहर सहायक यंत्री की जिम्मेदारी* *मैहर। विगत दिनों ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम एसपी को सौंपा पलिया पत्रकारों के जेल भेजे जाने के मामले में क्रांतिकारी पत्रकार हुए लामबंद
12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”
Chandrapur23 Nov

12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”

दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr.Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv 12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!