बहराइच में विवेक की मौत का मामला: एक साल बाद अदालत के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बहराइच। जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के पारा गांव में करीब एक साल पहले हुई विवेक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
मृतक विवेक के पिता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नदी में फेंका गया था। वहीं, घटना के समय पुलिस ने मामले को नदी में डूबने से हुई मौत मानते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया था।
पिता की ओर से न्यायालय में गुहार लगाए जाने के बाद अदालत ने मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद जरवल रोड पुलिस ने गांव निवासी आलोक यादव समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब पुलिस जांच में मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
संवाददाता। राघवेंद्र पाठक।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

अयोध्या बीकापुर विधानसभा क्षेत्र (274), अयोध्या। पटेल प्रगति समिति, अयोध्या द्वारा आयोजित पटेल समाज सम्मान समारोह एवं स्नेह…
पूरी खबर पढ़ें →
*दो वीरांगनाएँ, एक लक्ष्य — भारत की स्वतंत्रता 🇮🇳* 1857 की क्रांति में जब झाँसी की धरती अंग्रेजी…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज: यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट महराजगंज। यातायात माह नवंबर-2026…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat November 22, 2026 हरिद्वार। एप्रो ग्लोबल कंपनी को मुजफ्फरनगर…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* छतरपुर राजनगर तहसील के डुमरा गांव में पदस्थ पटवारी…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग ) पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं सख्त दिशा-निर्देशों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।