याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की बैठक संपन्न, विभागीय प्रकरणों पर हुआ विचार-विमर्श
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सभापति एवं नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में हुई बैठक, उच्च शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से ली गई जानकारी,मध्यप्रदेश विधानसभा की याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की बैठक बुधवार को विधानसभा भवन स्थित समिति कक्ष क्रमांक-06 में समिति के सभापति एवं नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्धारित कार्यसूची के अनुसार विभिन्न याचिकाओं एवं अभ्यावेदनों से संबंधित विषयों पर प्रारंभिक चर्चा की गई।
इस दौरान याचिकाओं एवं अभ्यावेदनों के संबंध में अप्राप्त जानकारियों को लेकर उच्च शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के विभागीय प्रमुखों का मौखिक साक्ष्य लिया गया। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित होकर विभागीय विषयों एवं संबंधित प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की।
समिति द्वारा प्रस्तुत जानकारियों का परीक्षण करते हुए याचिकाओं से जुड़े तथ्यों एवं विभागीय पक्ष पर विचार-विमर्श किया गया। समिति की बैठक में याचिकाओं एवं अभ्यावेदनों के प्रभावी परीक्षण तथा संबंधित विभागों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज: संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन एवं पदयात्रा को लेकर डॉ. संजय निषाद ने दी अहम जानकारी महराजगंज। उत्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज में सड़क पर उतरे एसपी, नगर तिराहा से प्रमुख बाजारों तक किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा,18 नवंबर/ युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 18 नवंबर 2026 / मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* लाखा बंजारा झील की सुंदरता और स्वच्छता भविष्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश पुलिस की महत्वाकांक्षी ‘सृजन योजना’ के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।