Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

तृतीय राष्ट्रीय लर्निंग इवेंट में धनबाद के नवाचारी ‘आरबीएसके (RBSK) मॉडल’ की हुई सराहना

20 Nov 2026, 08:55 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तृतीय राष्ट्रीय लर्निंग इवेंट में धनबाद के नवाचारी ‘आरबीएसके (RBSK) मॉडल’ की हुई सराहना - धनबाद, झारखंड

जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 19 नवंबर 2026

जिला प्रशासन, धनबाद द्वारा उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत किए जा रहे नवाचारी प्रयासों को तृतीय राष्ट्रीय लर्निंग इवेंट (3rd National Learning Event) में प्रस्तुत किया गया।

​“कोई भी दिव्यांगता अनदेखी न रहे, कोई भी बच्चा पीछे न छूटे – धनबाद का आरबीएसके मॉडल” (No Disability Left Unnoticed, No Child Left Behind – Dhanbad’s RBSK Model) शीर्षक वाली इस प्रस्तुति के माध्यम से जिले में बच्चों के स्वास्थ्य एवं समग्र विकास के लिए अपनाई गई प्रभावी कार्यप्रणाली को राष्ट्रीय मंच पर साझा किया गया।
​
प्रस्तुति में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया:

• ​शीघ्र पहचान और विशेष उपचार शिविर: '4Ds' (जन्मजात दोष, पोषण संबंधी कमियां, बीमारियां और विकासात्मक देरी एवं दिव्यांगता) से प्रभावित बच्चों की शुरुआती चरण में ही पहचान करना। चिन्हित बच्चों को आरबीएसके विशेष उपचार शिविरों (RBSK Special Treatment Camps) के माध्यम से पूर्णतः निःशुल्क संपूर्ण उपचार (Free of Cost Full Treatment) एवं निरंतर फॉलो-अप की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

• ​डिजिटल ट्रैकिंग और जिला स्तरीय आरबीएसके वेबसाइट: पारदर्शिता और त्वरित निगरानी के लिए विकसित की गई जिला स्तरीय आरबीएसके वेबसाइट (District-level RBSK Website) का प्रभावी उपयोग, जिससे चिन्हित बच्चों के डेटा, उपचार और फॉलो-अप की वास्तविक स्थिति की रियल-टाइम ट्रैकिंग संभव हो पाई है।

• ​अंतर-विभागीय समन्वय: स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभागों के बीच बेहतर तालमेल (Convergence) स्थापित कर जमीनी स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन।

​धनबाद की इस पहल ने यह सिद्ध किया है कि मजबूत प्रशासनिक समन्वय, तकनीकी नवाचार और परिणाम-आधारित निगरानी (Outcome-oriented monitoring) के माध्यम से बाल स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सकता है और जिले के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाई जा सकती है।

​जिला प्रशासन इस संकल्प के साथ कार्य कर रहा है कि हर बच्चे को आगे बढ़ने और स्वस्थ जीवन जीने का समान अवसर मिले।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Surendranagar20 Nov

GSRTCની વધારાની બસમાં વિદ્યાર્થી પાસ અને દિવ્યાંગ પાસ બંને નહીં ચાલે?

GSRTCની ચોટીલા–રાજકોટ મીની બસમાં વિદ્યાર્થી પાસ અને દિવ્યાંગ પાસ અંગે વિવાદ ઊભો થયો છે. મળતી માહિતી મુજબ, ચોટીલા–રાજકોટ…

पूरी खबर पढ़ें →
भैरुंदा पंचायत समिति में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
Nagaur20 Nov

भैरुंदा पंचायत समिति में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

भैरुंदा। पंचायत समिति भैरुंदा के सभागार में विकास अधिकारी सीमा गोड़ की अध्यक्षता में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
कासगंज के महेंद्र इण्टर कॉलेज, गढ़ी पचगांई में सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली गई जन जागरुकता रैली।
Kasganj20 Nov

कासगंज के महेंद्र इण्टर कॉलेज, गढ़ी पचगांई में सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली गई जन जागरुकता रैली।

प्रधानाचार्य डॉ. कमल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली को रवाना। ---------------------- कासगंज। महेंद्र इण्टर कॉलेज, गढ़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
निजी अस्पतालों पर अब आएगा सरकारी नियंत्रण, शीतकालीन सत्र में बड़े फैसले की संभावना
Chandrapur20 Nov

निजी अस्पतालों पर अब आएगा सरकारी नियंत्रण, शीतकालीन सत्र में बड़े फैसले की संभावना

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: राज्य के निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब और डायग्नोस्टिक सेंटरों के कामकाज…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!