संत सर्वसमाज के होते हैं, उन्हें जाति वर्ग में बांटना अनुचित – पं दीक्षित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* भारतीय संत परंपरा के महान संत नामदेव जी महाराज की जयंती पर विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा सागर के कार्यकर्ता इतवारा बाजार स्थित नामदेव मंदिर पहुंचे। जहां पंडित शिवनारायण दीक्षित ने संत नामदेव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके प्रसंग सुनाए कि किस प्रकार वे श्वान के पीछे भागते हुए अनुनय करते हैं कि इसमें घी तो चुपड़ लेता।
संत नामदेव की सादगी और सदाशयता के किस्से साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वे श्वान में भी विट्ठल भगवान को खोज लेते थे। सत्संग करते हुए उन्होंने कहा कि संत किसी एक वर्ग, जाति के नहीं होते वे सर्वसमाज के होते हैं उनके संदेश संपूर्ण मानवता को जोड़ने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि विवेकानंद केंद्र राष्ट्र के प्रमुख संतों की जयंती पर उस समाज के बीच जाकर सभी को एकसूत्र में पिरोने हेतु प्रयासरत है।
इसी क्रम में महर्षि वाल्मीकि, संत रैदास, सेन महाराज, कबीर , भगवान महावीर , भगवान बुद्ध सहित सर्व सनातन समाज के बीच पहुंचता है। समाज के अस्सी वर्ष प्राचीन मंदिर जाकर केंद्र के कार्यकर्ताओं ने पूजन- अर्चन की।
इस अवसर पर नामदेव समाज के पदाधिकारियों के अलावा केंद्र के नीलरतन पात्रा, डाॅ. प्रदीप शुक्ल, डाॅ.
आशीष द्विवेदी, चंद्रप्रकाश शुक्ल, अंजू श्रीवास्तव, सुप्रिया नवाथे, मनोज पटेल सहित स्थानीय समाजजन उपस्थित थे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*मैहर को मिली एक बड़ी सौगात, अब मैहर मैहर में ही होगी वाहनों की फिटनेस जांच* *रविवार 22…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीधी/ सुरेन्द्र दुबे / विंध्य क्षेत्र के विभिन्न जिलों में सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तीखी चर्चाएं…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगर-मालवा।* वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक ऑफ इंडिया का वित्तीय साक्षरता डिजिटल…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर मालवा*पालखेड़ी।* जनमानस का अपार स्नेह, आशीर्वाद और अपनापन पाकर प्राचार्य के.सी. मालवीय अभिभूत हो उठे। पालखेड़ी एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर संजीव कुमार सिंहा* के निर्देशन में,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।